फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tea Valley Premium Assam Tea Best Tea Brand in India

टी वैली ने लांच किया चाय का एक अनोखा, ओरिजिनल स्वाद

Sat, 08 Dec 2018 03:52 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
Tea Valley Premium Assam Tea Best Tea Brand in India
tea valley

भारत में गरमा गरम चाय का प्याला महज एक पेय ही नहीं है, बल्कि हम भारतीयों की जिंदगी का अटूट हिस्सा है।  हमारे दिन की शुरुआत भी चाय से होती है और रात को सोने तक हम लोग अलग अलग वजहों से, अलग- अलग तरीकों से चाय का लुत्फ़ उठाते रहते हैं।

विज्ञापन


हालांकि आज बाजार में सस्ती से सस्ती और महंगी से महंगी विभिन्न किस्मों की चायों के अनगिनत ब्रांड्स उपलब्ध हैं, लेकिन चाय के दीवानों की उच्च कोटि की चाय की तलाश कभी खत्म नहीं होती है। यही वजह है की देश के जाने माने डीजे ग्रुप ने पारखियों के लिए एक ऐसा टी ब्रांड लांच किया है जिसने अपनी क्वालिटी, पैकेजिंग और बेमिसाल टेस्ट से लोगों के दिलों मैं जगह बनानी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
हॉस्पिटलिटी सेक्टर, एफएमसीजी उत्पाद, आधुनिक पैकेजिंग प्लांट और एंटरटेनमेंट जैसे क्षेत्रों में सक्रिय 800 करोड़ रुपये से भी अधिक के वार्षिक टर्न ओवर वाले डीजे ग्रुप के चेयरमैन दिनेश जैन का विश्वास है की क्वालिटी से कभी भी समझौता न करने के उनके दृढ़ निश्चय की बदौलत सभी उपक्रम सफलता की नई ऊंचाईयों को छू रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं तो डीजे ग्रुप की उपलब्धियों की सूची बेहद लम्बी है , लेकिन देश के पहले पान मसाले को जन्म देना, पान मसाला नामक टर्म को ईजाद करना इस सूची का सबसे महत्वपूर्ण तथ्य है।  पान बहार के रूप में जन्म लेने वाला वो बिग आइडिया आज हजारों करोड़ रुपये की इंडस्ट्री तथा लाखों लोगों को रोजगार देने का जरिया बना हुआ है।  

पिछले कुछ समय से डीजे ग्रुप एफएमसीजी प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में बेहद सक्रिय है। हाल ही में लांच की गई डीजे ग्रुप की कैंडी - फ्लिप ने न सिर्फ जुबान पर अपने अनोखे टेस्ट का जादू जगाया है, बल्कि ट्रेड में भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं। 

Tea Valley Premium Assam Tea Best Tea Brand in India
tea valley

हर नई पीढ़ी अपने साथ नई ऊर्जा लेकर आती है। de diet Chef india प्राइवेट लिमिटेड, जो की डीजे ग्रुप का ही एक भाग है, की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। इसके युवा डायरेक्टर नामित जैन भी कुछ नया करके अपने ग्रुप की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए बेताब थे।  

de diet Chef india प्राइवेट लिमिटेड ने एक कोर टीम का गठन किया जिसमें एक ओर देश के अनुभवी रिसर्च प्रोफेशनल थे , तो दूसरी तरफ नामित जैन जैसे युवा उद्यमी भी थे।  एफएमसीजी कैटेगरी के विभिन्न उत्पादों के बारे में अध्ययन किया गया, संभावनाओं और चुनौतियों को टटोला गया, विभिन्न श्रेणियों के ग्राहकों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं की जांच की गई।

एक मेहनत भरी गहन प्रक्रिया से गुजरने के बाद नामित जैन ने आखिरकार चाय को अपना कर्म क्षेत्र बनाने का निर्णय किया और टी वैली ब्रांड के अपने सपने को साकार किया। लगभग 6 महीने पहले देश के चुनिंदा नगरों में टी वैली का सॉफ्ट लांच किया गया। 
 
दुनिया भर में विख्यात असम की वादियों से चुनी गई टी वैली चाय की पत्ती में ब्रह्मपुत्र की महक का जादू समाया हुआ है।  टी वैली 100 फीसदी ओरिजिनल असम चाय और खुशबुदार ऑर्थोडॉक्स पत्तियों का ऐसा बेमिसाल ब्लेंड है, जिसका हर सिप एक यादगार अनुभव से कम नहीं। यकीं मानिये, ओरिजिनल असम चाय के अनूठे रंग, उसकी बेजोड़ महक और दिलों को जीत लेने वाली परफेक्ट मल्टिनेस/ थिकनेस का ऐसा संगम आपको और किसी चाय में नहीं मिलेगा।  
 
टी वैली को 250 ग्राम के बेहद आकर्षक टिन कंटेनर मैं पैक किया गया है , जो इस बेशकीमती चाय को मॉइस्चर प्रूफ तो रखता ही है , साथ ही ये रीयुसेबल भी है। कस्टमर्स के अलग अलग टेस्ट और चॉइसेज को ध्यान में रखते हुए टी वैली के साथ इसके दो अन्य वैरिएंट्स - टी वैली रॉयल और टी वैली क्लासिक भी लांच किये गए। 
 
टी वैली रॉयल असम और डोआर्स चाय का ऐसा प्रीमियम ब्लेंड है, जो अपने आप में मिशाल है।  चाय के शौकीन भली भांति जानते हैं की हिमालय की तलहटी में उगने वाली डोआर्स चाय अपनी बेजोड़ खूबियों की बदौलत विश्वभर में जानी जाती है। टी वैली रॉयल को भी आकर्षक रेड कलर के मॉइस्चरप्रूफ टिन कंटेनर में पैक किया गया हैं। 

टी वैली फॅमिली का तीसरा वेरिएंट है - टी वैली  क्लासिक। ये चाय के उन दीवानों के लिए खासतौर पर तैयार की गई है, जिन्हें अपने दिन की शुरुआत में ही नहीं, बल्कि दिन में कभी भी स्ट्रांग चाय की ज़रुरत पड़ती रहती है।  

टी वैली क्लासिक असम के बागानों से चुनी गई स्ट्रांग सीटीसी चाय और हिमालय की तलहटी पर उगने वाली डोआर्स चाय का ऐसा कड़क ब्लेंड है जो अफोर्डेबल होने के साथ-साथ बेहद संतुष्टि दायक भी है। टी वैली क्लासिक और मॉइस्चरप्रूफ टिन पैक में उपलब्ध है।  

Tea Valley Premium Assam Tea Best Tea Brand in India
tea valley

अपने सॉफ्ट लांच के कुछ दिनों के भीतर ही टी वैली के तीनों वैरिएंट्स ने अपनी बेजोड़ क्वालिटी, मॉर्डन एवं स्टाइलिश पैकिंग और रीजनेबल प्राइसिंग की वजह से चाय के सच्चे कद्रदानों के दिलों में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है।  
 
विक्रेताओं से मिले फीडबैक के अनुसार ऐसे ग्राहकों की कोई कमी नहीं, जिन्होंने टी वैली को ट्राई करने के बाद इसे न सिर्फ अपने मित्रों को रिकमेंड किया, बल्कि त्योहारों के इस सीजन में टी वैली को उपहार के तौर पर भी भेंट किया। 

टी वैली के उम्मीदों से बढ़ कर सफल सॉफ्ट लांच से उत्साहित होकर नामित जैन अब जल्द ही इसे पहले तो पूरे उत्तर और पश्चिमी भारत में लांच करने जा रहे हैं, तत्पशचात टी-वैली को भारत के हर कोने तक पहुंचाया जाएगा।  टी वैली के उज्जवल भविष्य के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त नमित जैन के अनुसार टी वैली को ग्रीन टी, ब्लैक टी, हर्बल टी में भी लांच करने की तैयारी की जा रही है। अपने जन्म के पहले ही वर्ष में टी-वैली देश की सीमांओं को भी लांघने की तैयारी में है।  जी हां, बहुत जल्द टी वैली विदेशी बाज़ारों में भी उपलब्ध होगी।  
 
टी-वैली ब्रांड की क्वालिटी और इसकी स्टाइलिश तथा एस्पिरेशनल पर्सनालिटी को घर-घर तक पहुंचने के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को ब्रांड एम्बेसडर के रूप में अनुबंधित किया गया है। शीघ्र ही प्रमुख चैनलों और मल्टीप्लेक्स में टी-वैली की विज्ञापन प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ साथ प्रमुख समाचार पत्रों, डिजिटल, होर्डिंग्स, इत्यादि जैसे माध्यमों से भी टी-वैली को लोकप्रिय बनाया जाएगा। 

(ADVERTORIAL)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed