फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   TCS Infosys and Wipro 3rd December 2021 Quarter PAT results out know who earned net profit and who fell flat news and updates

टीसीएस, इंफोसिस और विप्रो के तीसरी तिमाही के नतीजे: जानें किस कंपनी का शुद्ध लाभ सबसे ज्यादा, किसका लाभ स्थिर?

Wed, 12 Jan 2022 10:31 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 12 Jan 2022 10:31 PM IST
सार

टीसीएस ने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित करने के बाद 4,500 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 18,000 करोड़ रुपये के शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम की भी घोषणा की है। 

विज्ञापन
TCS Infosys and Wipro 3rd December 2021 Quarter PAT results out know who earned net profit and who fell flat news and updates
भारत की तीन अग्रणी आईटी कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजे आए। - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत की तीन सबसे बड़ी टेक सॉल्यूशन कंपनी टीसीएस, इंफोसिस और विप्रो ने अपने तीसरी तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया है। इसके मुताबिक, तीनों कंपनियों में टीसीएस का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ सबसे ज्यादा 12.2 फीसदी बढ़कर 9,769 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसी के साथ कंपनी ने 4,500 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 18,000 करोड़ रुपये के शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम की भी घोषणा की है। 
विज्ञापन


इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) में कंपनी का शुद्ध लाभ 8,701 करोड़ रुपये रहा था। शेयर बाजारों को दी सूचना में कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में उसकी आमदनी 16.3 प्रतिशत बढ़कर 48,885 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 42,015 करोड़ रुपये थी। 
विज्ञापन


कंपनी ने प्रति शेयर सात रुपये के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है। इसके लिये रिकॉर्ड तिथि 20 जनवरी, 2022 है। भुगतान तिथि सात फरवरी, 2022 है। कंपनी ने इस तिमाही में शुद्ध रूप से 28,238 कर्मचारियों को रखा। इसके साथ उसके कर्मचारियों की संख्या 31 दिसंबर, 2021 की स्थिति के अनुसार 5,56,986 पहुंच गई है। आईटी सेवाओं से नौकरी छोड़कर जाने की दर तीसरी तिमाही में 15.3 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विप्रो का लाभ स्थिर
सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2021 में समाप्त तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 2,969 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा है। हालांकि, तिमाही के दौरान कंपनी की आमदनी बढ़ी है और उसकी ऑर्डर बुकिंग भी मजबूत रही है। इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,968 करोड़ रुपये रहा था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा तिमाही-दर-तिमाही आधार पर उसका शुद्ध लाभ 1.3 प्रतिशत बढ़ा है। तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 29.6 प्रतिशत बढ़कर 20,313.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 15,670 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के राजस्व में मुख्य योगदान आईटी सेवाओं का रहता है। कंपनी ने कहा कि आईटी सेवाओं से उसकी आमदनी मार्च, 2022 की तिमाही में 269.2 करोड़ से 274.5 करोड़ डॉलर रहेगी। यह तिमाही आधार पर दो से चार प्रतिशत की वृद्धि होगी। कंपनी ने कहा कि दिसंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में उसका आईटी सेवाओं से राजस्व 263.1 करोड़ से 268.3 करोड़ डॉलर रहा। यह तिमाही-दर-तिमाही आधार पर दो से चार प्रतिशत अधिक है।

कंपनी के आईटी सेवा कारोबार के कर्मचारियों की संख्या सालाना आधार पर शुद्ध रूप से 41,363 बढ़कर 2,31,671 पर पहुंच गई है। तिमाही के दौरान कंपनी ने 10,306 कर्मचारी जोड़े हैं। विप्रो ने एक रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है। बीएसई में कंपनी का शेयर बुधवार को मामूली नुकसान के साथ 691.35 रुपये पर बंद हुआ।

इंफोसिस को हुआ जबरदस्त फायदा 
भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 11.8 प्रतिशत बढ़कर 5,809 करोड़ रुपये पर पंहुच गया। बेंगलुरु की कंपनी ने बुधवार को कहा कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसने 5,197 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। सूचना प्रद्योगिकी कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में बताया कि उसने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अपने राजस्व वृद्धि अनुमान को बढ़ाकर 19.5-20 प्रतिशत कर दिया है।


इंफोसिस की 31 दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में आय 22.9 प्रतिशत बढ़कर 31,867 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 25,927 करोड़ रुपये थी। इंफोसिस का शेयर बुधवार को बीएसई पर 1.16 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1,877.60 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed