{"_id":"60f141aec31a9a5ad5483232","slug":"tatva-chintan-pharma-chem-ipo-opens-today-know-about-price-band-and-other-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tatva Chintan IPO: खुल गया 500 करोड़ का इश्यू, जानिए कितने में मिलेगा शेयर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Tatva Chintan IPO: खुल गया 500 करोड़ का इश्यू, जानिए कितने में मिलेगा शेयर
Fri, 16 Jul 2021 01:52 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:52 PM IST
सार
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को आईपीओ कहा जाता है। आज रसायन विनिर्माण क्षेत्र की कंपनी तत्व चिंतन फार्मा केम का 500 करोड़ रुपये का आईपीओ खुल गया है।
विज्ञापन
Tatva Chintan IPO GMP
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिलीवरी के अलावा अपने प्लेटफॉर्म पर विभिन्न रेस्टोरेंट के मेन्यू उपलब्ध कराने वाली कंपनी जोमैटो के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को लेकर निवेशकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। ऐसे में आज एक और कंपनी के आईपीओ ने बाजार में दस्तक दे दी है। आज रसायन विनिर्माण क्षेत्र की कंपनी तत्व चिंतन फार्मा केम का 500 करोड़ रुपये का आईपीओ खुल गया है। यह 20 जुलाई को बंद होगा।
विज्ञापन
70 मिनट के भीतर हुआ पूरा सब्सक्राइब
आज खुलने के 70 मिनट के भीतर ही गुजरात की केमिकल कंपनी का आईपीओ पूरा सब्सक्राइब हो गया। खुदरा निवेशकों ने इसे हाथोंहाथ लिया। कंपनी ने आईपीओ से पहले 22 एंकर निवेशकों से 149.99 करोड़ रुपये जुटाए। वहीं 14 जुलाई को खुला जोमैटो का आईपीओ 75 मिनट के भीतर पूरा सब्सक्राइब हुआ था।
विज्ञापन
इतना है प्राइस बैंड
इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1073-1083 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। आईपीओ के लिए कंपनी ने 13 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है। निवेशकों को कम से कम एक लॉट साइज के लिए बोली लगानी होगी। यानी निवेशकों को न्यूनतम 13,949 रुपये निवेश करने होंगे। आप अधिकतम 14 लॉट यानी 182 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। यानी इसमें अधिकतम 1,97,106 रुपये का निवेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
खुदरा निवेशकों के लिए 35 फीसदी हिस्सा
इसमें 225 करोड़ रुपये के ताजा शेयर होंगे। मौजूदा निवेशक और प्रमोटर्स 275 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेंगे। इस आईपीओ में खुदरा निवेशकों के लिए 35 फीसदी हिस्सा आरक्षित रखा गया है। 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) और 15 फीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों की बहुत मांग है। इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम इश्यू प्राइस से 690 रुपये यानी 64 फीसदी अधिक चल रहा है। दो दिन पहले यह प्रीमियम 525 रुपये था।
1996 में हुई थी स्थापना
तत्व चिंतन फार्मा केम की स्थापना 1996 में हुई थी। यह एक केमिकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जो स्ट्रक्चर डायरेक्टिंग एजेंट्स (एसडीए), फेज ट्रांसफर कैटेलिस्ट (पीटीसी), फार्मा एंड एग्रोकेमिकल इंटरमीडिएट्स और अन्य स्पेशियलिटी केमकिल्स तैयार करती है। आईपीओ से मिले पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपनी दाहेज इकाई के विस्तार में आने वाला खर्च, वडोदरा स्थित शोध और विकास केंद्र के विकास में आने वाले खर्च व कंपनी की रोजमर्रा की जरूरतों में करेगी। इस कंपनी के ग्राहक ऑटोमोटिव, पेट्रोलियमस एग्रोकेमिकल्स, डाई व पिगमेंट्स, पेंट्स व कोटिंग्स, फार्मा और पर्सनल केयर समेत अन्य क्षेत्रों में हैं।
पेटीएम लाएगी 16,600 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू
फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी पेटीएम की पेरेंट वन97 कम्युनिकेशंस ने शेयर बाजार से 16,600 करोड़ रुपये की रकम जुटाने के लिए सेबी के पास DRHP (एप्लिकेशन) दी है। कंपनी इस इश्यू के जरिए नए शेयर बेचकर 8,300 करोड़ रुपये जुटाएगी, जबकि उसके मौजूदा निवेशक अपने 8,300 करोड़ रुपये के शेयर बेच सकेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि यह देश का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू होगा। वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी की आमदनी 3,186 करोड़ रुपये थी, जबकि इसने उससे पिछले साल 3,540 करोड़ रुपये कमाए थे। पिछले वित्त वर्ष कंपनी का लॉस घटकर 1,701 करोड़ रुपये रह गया था जो उससे एक साल पहले 2,942 करोड़ रुपये था।
क्या है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। आईपीओ में पैसा लगाकर निवेशक अच्छे पैसे कमा सकते हैं। पिछले साल कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से 31,000 करोड़ रुपये जुटाए। कुल 16 आईपीओ लॉन्च हुए, जिनमें से 15 की लॉन्चिंग दूसरी छमाही में हुई थी। 2019 के पूरे साल में 16 आईपीओ के जरिए 12,362 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। 2018 में 24 कंपनियों ने आईपीओ से 30,959 करोड़ रुपये जुटाए थे। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी घरेलू शेयर बाजार उबरने लगे हैं। इसे देखते हुए कंपनियां लगातार आईपीओ लॉन्च कर रही हैं।
80,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में 40 कंपनियां
मालूम हो कि आईपीओ बाजार में इस वर्ष 40 कंपनियां द्वारा आईपीओ के जरिए 80000 करोड़ रुपये जुटाने की संभावना है। इसमें से 30 कंपनियां पहले ही आईपीओ के माध्यम से 55 हजार करोड़ रुपये जुटाने के लिए दस्तावेज जमा करा चुकी हैं, जबकि 10 कंपनियों की इस महीने 25 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।