फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tata Salt Salt will be expensive, Tata Group took this big decision

Tata Salt: नमक होगा महंगा, टाटा ग्रुप ने लिया ये बड़ा फैसला

Fri, 12 Aug 2022 01:09 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 12 Aug 2022 01:09 PM IST
सार

Tata Salt: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के एमडी और सीईओ सुनील डिसूजा ने कहा है कि टाटा नमक की कीमतें बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई के दबाव से निपटने के लिए कंपनी को यह फैसला लेना पड़ा है।

विज्ञापन
Tata Salt Salt will be expensive, Tata Group took this big decision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महंगाई की मार के बीच लोगों को एक नया झटका लगने वाला है। देश में नमक महंगा होने वाला है। खबरों के मुताबिक टाटा नमक की कीमतें बढ़ने वाली हैं। कंपनी ने महंगाई के दबाब में अपने प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है।  

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के एमडी और सीईओ सुनील डिसूजा ने कहा है कि टाटा नमक की कीमतें बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई के दबाव से निपटने के लिए कंपनी को यह फैसला लेना पड़ा है। उन्होंने कहा है कि अपने प्रोडक्ट पर मार्जिन को सुरक्षित करने के लिए उन्हें यह फैसला लेना पड़ रहा है। 

विज्ञापन

एनर्जी और ब्राइन- दो चीजों पर निर्भर हैं नमक की कीमतें

डिसूजा के अनुसार दो चीजें नमक की कीमतें निर्धारित करती हैं। इनमें पहला है ब्राइन और दूसरी एनर्जी। ब्राइन की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं लेकिन एनर्जी लगातार महंगी हो गई है। इस कारण नमक की कीमतें बढ़ाने की नौबत आ गई है। टाटा कंज्यूमर के सीईओ के मुताबिक यही कारण है कि उन्हें यह कीमतें बढ़ाने का फैसला लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल 28 रुपये प्रति किलो है टाटा नमक की कीमत

हालांकि कंपनी की ओर से यह नहीं बताया गया है कि कंपनी की कीमतें कब और कितनी बढ़ेंगी? बता दें कि बाजार में एक किलो टाटा नमक की कीमतें फिलहाल 28 रुपये प्रति किलो है। बीते बुधवार को टाटा कंज्यूमर की ओर से जारी नतीजों के मुताबिक कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 38 फीसदी बढ़कर 255 करोड़ रुपये पहुंच गया है। अब कंपनी के प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ने से आम लोगों पर महंगाई का बोझ पड़ना तय हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed