फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tata Group reaches CCI for merger of Air India and Air Asia India know all details here

टाटा संस का बड़ा दांव: एयर एशिया इंडिया के अधिग्रहण की तैयारी, सीसीआई से मांगी मंजूरी

Wed, 27 Apr 2022 03:50 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 27 Apr 2022 03:50 PM IST
सार

टाटा के मालिकाना हक वाली एयर इंडिया ने एयर एशिया इंडिया के अधिग्रहण का प्रस्ताव रखा है। टाटा ने एयर एशिया इंडिया के अधिग्रहण के लिए प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी दिए जाने का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि एयर एशिया इंडिया में टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की 83.67 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
Tata Group reaches CCI for merger of Air India and Air Asia India know all details here
एयर इंडिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टाटा समूह के नेतृत्व वाली एयर इंडिया ने किफायती विमान सेवा उपलब्ध कराने वाली एयर एशिया इंडिया के अधिग्रहण का प्रस्ताव रखा है। टाटा ने एयर एशिया इंडिया के अधिग्रहण के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी दिए जाने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि एयर एशिया इंडिया में टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की 83.67 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सीसीआई में दायर किए गई याचिका में यह बताया गया है। बता दें कि एक निश्चित सीमा से अधिक हिस्सेदारी के सौदों के लिए सीसीआई की मंजूरी जरूरी है। कंपनी की बाकी हिस्सेदारी मलेशिया के एयरएशिया समूह के एयरएशिया इंवेस्टमेंट लिमिटेड (एएआईएल) के पास है। टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड ने पिछले वर्ष एयर इंडिया और इसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस का अधिग्रहण किया था। टाटा सिंगापुर एयरलाइंस के साथ संयुक्त रुप से एक पूर्ण विमानन सेवा विस्तारा का संचालन भी करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed