{"_id":"611f25218ebc3e31e47f3525","slug":"survey-claims-inflation-and-responsibilities-increased-the-concern-of-indians-in-the-covid19-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे में दावा: कोविड-19 महामारी में महंगाई और जिम्मेदारियों ने बढ़ाई भारतीयों की चिंता","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सर्वे में दावा: कोविड-19 महामारी में महंगाई और जिम्मेदारियों ने बढ़ाई भारतीयों की चिंता
Fri, 20 Aug 2021 09:14 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:14 AM IST
सार
- कोविड-19 से मेट्रो व गैर मेट्रो शहरों के लोगों को लगभग सभी मानकों पर समान रूप से नुकसान उठाना पड़ा
- पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा प्रभावित
विज्ञापन
Investment
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी से भारतीयों का दैनिक जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस दौरान न सिर्फ लोग की कमाई, बचत और निवेश पर असर हुआ, बल्कि महंगाई व जिम्मेदारियों ने वित्तीय चिंता भी बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
सर्वे में दावा, कोविड-19 की वजह से मेट्रो व छोटे शहर में समान असर
बैंकबाजार डॉट कॉम ने एक अध्ययन में बताया है कि कोविड-19 से मेट्रो व गैर मेट्रो शहरों के लोगों को लगभग सभी मानकों पर समान रूप से नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा प्रभावित
पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा प्रभावित हुई है। महज 12 प्रतिशत भारतीयों की कमाई, बचत और निवेश पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। अध्ययन 6 मेट्रो व भी से ज्यादा टियर-2 शहरों के 1,704 पेशेवरों से बातचीत पर आधारित है।
विज्ञापन
इसमें नौकरी की शुरुआत करने वाले (22-27 साल), मनी मूनर (28-34 साल), (35-45 साल) शामिल है। सर्वे में शामिल अधिकतर का मानना है कि महामारी उनकी बचत को खा गई है।
5 साल पीछे चला गया लक्ष्य
नौकरी की शुरुआत करने वाले 60 प्रतिशत का मानना है कि महामारी ने उनके लक्ष्य को एक से पांच साल पीछे धकेल दिया है। 28 प्रतिशत भारतीयों को नौकरी छूटने के बाद अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए कर्ज लेना पड़ा। 23 प्रतिशत को समय बीमा लेने में और 28 प्रतिशत को कर्ज पाने में मुश्किलें आई।