फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Surat Diamond Business: Due to the ongoing war between Russia and Ukraine, 25 thousand diamond artisans became unemployed in Surat, know the whole matter

Surat Diamond Business : रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग से सूरत में बेरोजगार हो गए 25 हजार हीरा कारीगर, जानिए पूरा मामला

Mon, 27 Jun 2022 01:39 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 27 Jun 2022 01:39 PM IST
सार

देश में रफ डायमंड की आवक 29 फीसदी तक कम हो गई है। हीरा इंपोर्ट घटने का सीधा असर कारोबार पर पड़ा है। इसकी चपेट में आकर गुजरात के 25000 कारीगर बेरोजगार हो गए है।

विज्ञापन
Surat Diamond Business: Due to the ongoing war between Russia and Ukraine, 25 thousand diamond artisans became unemployed in Surat, know the whole matter
दुनिया का सबसे बड़ा हीरा - फोटो : iStock

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी महीने से जारी युद्ध की आंच अब भारत तक भी पहुंचने लगी है। खबरों के मुताबिक इस लड़ाई का असर भारतीय शहर सूरत के हीरा कारोबार पर भी पड़ा है। खबरों के मुताबिक रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के कारण  रफ डायमंड का आयात घट गया है। इस कारण बाजार में हीरा कारोबार में भी मंदी छायी हुई है। इस मंदी की चपेट में आकर लगभग 25000 हीरा कारीगर बेरोजगार हो गए है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि देश में 65 फीसदी रफ डायमंड का आयात रूस से किया जाता है। यहां का हीरा कारोबार 100 फीसदी आयात पर ही निर्भर है। रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू होने के बाद अब घरेलु बाजार में हीरों की किल्लत हो गई है। देश में रफ डायमंड की आवक 29 फीसदी तक कम हो गई है। हीरा इंपोर्ट घटने का सीधा असर कारोबार पर पड़ा है। इसकी चपेट में आकर गुजरात के 25000 कारीगर बेरोजगार हो गए है। जहां काम हो रहा है वहां भी काम के घंटे 8 से घटकर 6 हो गए हैं। हीरा कारोबारी कारीगरों को एक की बजाय दो दिन की छुट्टी देने लगे है। आपको बता दें कि भारत में रूस से सालाना औसतन 75000 करोड़ रुपये का हीरा इंपोर्ट किया जाता रहा है, पर रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद इसमें कमी आ गई है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि गुजरात के नार्थ गुजरात, सूरत और सौराष्ट्र के इलाकों में बड़े पैमाने पर रफ डायमंड पॉलिश करने का कारोबार होता है। जीजेईपीसी का कहना है कि इंडस्ट्री का पुराना स्टॉक भी खत्म हो रहा है। इंपोर्ट बंद होने से कारखाने बंद होने लगे  हैं। गुजरात में हीरे की कटिंग और पॉलिश के 8000 से अधिक यूनिट हैं। सिर्फ सूरत में ही पूरे देश का 75 फीसदी रफ डायमंड इंपोर्ट किया जाता है। यहां तैयार हीरों को अमेरिका, यूएई और हांगकांग जैसे देशों में बेचा जाता है। अमेरिका पॉलिश्ड डायमंड का सबसे बड़ा खरीदार देश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed