फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Supreme Court lauds Azim Premji for forgiving person who filed over 70 cases against him

दिलचस्प मामला:  70 मामले दर्ज कराने वाले को आईटी दिग्गज अजीम प्रेमजी ने किया माफ, सुप्रीम कोर्ट ने की सराहना 

Sat, 12 Mar 2022 09:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 12 Mar 2022 09:57 PM IST
सार

कोर्ट ने कहा कि अब 70 से अधिक मुकदमों को खत्म किया जाएगा, क्योंकि सुब्रमण्यम अपने पिछले आचरण के लिए पश्चाताप करना चाहते हैं और नई शुरुआत करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Supreme Court lauds Azim Premji for forgiving person who filed over 70 cases against him
अजीम प्रेमजी - फोटो : social media

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को आईटी दिग्गज अजीम हाशिम प्रेमजी की तारीफ की। दरअसल, एक व्यक्ति ने अजीम प्रेमजी और उनके साथियों के खिलाफ 70 से अधिक मामले दर्ज कराए थे। हालांकि, व्यक्ति ने बाद में मामले वापस लेने का फैसला किया। इसके बाद अजीम प्रेमजी ने दरियादिली दिखाते हुए उसे माफ कर दिया। इस पर शीर्ष कोर्ट ने रचनात्मक दृष्टिकोण रखने के लिए अजीम प्रेमजी की सराहना की। व्यक्ति का नाम आर सुब्रमण्यम बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जस्टिस संजय किशन कौल और एमएम सुंदरेश की पीठ ने कहा कि हमें यह जानकर खुशी हुई कि अजीम प्रेमजी ने मामले पर एक रचनात्मक दृष्टिकोण लिया, जबकि उन्होंने इसके लिए वित्तीय मुद्दों का सामना किया होगा। पीठ ने कहा कि मौजूदा कार्यवाही से पता चला है कि जब तक दोनों पक्ष वास्तविकता को देखने के लिए तैयार होते हैं, तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि अब 70 से अधिक मुकदमों को खत्म किया जाएगा, क्योंकि सुब्रमण्यम अपने पिछले आचरण के लिए पश्चाताप करना चाहते हैं और नई शुरुआत करना चाहते हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने अजीम प्रेमजी को सुब्रमण्यम के आचरण के बारे में अधिक दयालु दृष्टिकोण अपनाने और सभी मुद्दों को बंद करने के लिए राजी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुब्रमण्यम ने प्रेमजी और उनके समूह के खिलाफ विभिन्न कोर्ट के सामने लंबित मामलों को वापस लेने के लिए आश्वस्त किया है। प्रेमजी ने पिछले साल कर्नाटक हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कर्नाटक हाई कोर्ट ने निचली कोर्ट की ओर से उनके खिलाफ जारी समन को रद्द करने की उनकी याचिका खारिज कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed