{"_id":"63b22674d2e8b0559d7c0550","slug":"supply-of-new-houses-increased-by-51-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Houses: नए मकानों की आपूर्ति 51 फीसदी बढ़ी, दिल्ली-एनसीआर में 20 फीसदी रही गिरावट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
New Houses: नए मकानों की आपूर्ति 51 फीसदी बढ़ी, दिल्ली-एनसीआर में 20 फीसदी रही गिरावट
Mon, 02 Jan 2023 06:03 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 02 Jan 2023 06:03 AM IST
सार
एनारॉक के मुताबिक, मांग बढ़ने के बावजूद पिछले साल नए मकानों की आपूर्ति 2014 के 5.45 लाख से कम रही। पिछले साल मुंबई, कोलकाता, बंगलूरू, हैदराबाद और पुणे में आपूर्ति में तेजी रही। दिल्ली-एनसीआर में 20 फीसदी गिरावट रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मजबूत मांग से 2022 में देश के सात प्रमुख शहरों में नए आवासीय संपत्तियों की आपूर्ति 51% बढ़कर 3,57,635 इकाई पहुंच गई। 2021 में कुल 2,36,693 नए मकानों की आपूर्ति की गई थी।
विज्ञापन
एनारॉक के मुताबिक, मांग बढ़ने के बावजूद पिछले साल नए मकानों की आपूर्ति 2014 के 5.45 लाख से कम रही। पिछले साल मुंबई, कोलकाता, बंगलूरू, हैदराबाद और पुणे में आपूर्ति में तेजी रही। दिल्ली-एनसीआर में 20 फीसदी गिरावट रही।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की बिक्री दिसंबर में बढ़ी
त्योहारी सीजन की मांग के बाद कृषि क्षेत्र में खपत बढ़ने से दिसंबर में पेट्रोल और डीजल की बिक्री में तेजी रही। इस दौरान पेट्रोल की बिक्री 8.6 फीसदी बढ़कर 27.6 लाख टन पहुंच गई। डीजल की बिक्री 13 फीसदी बढ़कर 73 लाख टन पहुंच गई।
विज्ञापन
-विमान ईंधन की बिक्री में 18% और रसोई गैस यानी एलपीजी में 7.7% तेजी रही।
बिजली खपत में 11 फीसदी उछाल
आर्थिक गतिविधियों में तेजी से देश में बिजली खपत दिसंबर में 11% से ज्यादा बढ़कर 121.19 अरब इकाई पहुंच गई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर, 2021 में खपत 109.17 अरब इकाई रही थी। विशेषज्ञों की मानें तो हेल्थकेयर अप्लायंसेस के इस्तेमाल की वजह से जनवरी में भी बिजली की खपत व मांग में तेजी रहेगी।