फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   super rich person want to give more tax to fight against coronavirus and improve global economy

कोरोना से निपटने के लिए और वैश्विक अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए ज्यादा टैक्स देना चाहते हैं करोड़पति, पत्र लिखकर जताई इच्छा

Tue, 14 Jul 2020 04:27 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 14 Jul 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
super rich person want to give more tax to fight against coronavirus and improve global economy
ज्यादा टैक्स देना चाहते हैं करोड़पति - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस महामारी वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा संकट बन गई है। इसे उबारने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। इसके मद्देनजर दुनियाभर के 80 से ज्यादा करोड़पतियों ने सरकारों से आग्रह किया कि वो उनसे ज्यादा टैक्स वसूलें। उनका कहना है कि इस फंड का इस्तेमाल वैश्विक अर्थव्यवस्था की रिकवरी के लिए किया जाए। 

विज्ञापन


80 करोड़पतियों के ग्रुप का नाम 'Millionaires for Humanity' यानी मानवात के लिए करोड़पति है। खत में लिखा कि अत्यधिक अमीर लोगों से तुंरत ज्यादा टैक्स वसूलना चाहिए। वैश्विक अर्थव्यवस्था में लगातार अनिश्चितता बनी हुई है और बेरोजगारी दर में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे में टैक्स की रकम लाभदायक साबित हो सकती है।
विज्ञापन


इन करोड़पतियों की सूची में बेन एंड जेरीज आइसक्रीम कंपनी के सह-संस्थापक जेरी ग्रीनफील्ड, स्क्रीनराइटर रिचर्ड कर्टिस और फिल्ममेकर एबिगेल डिज्नी का भी नाम है। इनके अतिरिक्त अमेरिका के उद्यमी सिडनी टोपोल और न्यूजीलैंड के रिटेलर स्टीफन टिंडल भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपेन लेटर में क्या लिखा?
ओपेन लेटर में उन्होंने लिखा कि, 'चूंकि, कोरोना वायरस दुनिया को अपनी जद में ले चुका है, ऐसे में मौजूदा महामारी से निपटने में हम जैसे करोड़पतियों की बेहद अहम भूमिका है। हम इंटेसिव केयर वॉर्ड्स में इलाज करा रहे लोगों के उपचार के लिए नहीं है। न ही हम कोई ऐसे एंबुलेंस को ड्राइव कर रहे जो बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचा रही है। और न ही हम दरवाजे तक खाना डिलीवरी के लिए ग्रॉसरी स्टोर्स के शेल्व्स को स्टॉक कर रहे हैं। लेकिन हमारे पास पैसा है, जिसकी बेहद जरूरत है और आने वाले समय में इस दुनिया को मौजूदा संकट से निपटने के लिए इसकी जरूरत बनी रहेगी।' 


सरकारें कर रहीं टैक्स बढ़ाने पर विचार
मालूम हो कि इसी महीने में स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने संकेत दिया था कि उनकी सरकार अब ज्यादा टैक्स वसूलेगी। इसके अलावा रूस भी ज्यादा कमाई करने वालों पर टैक्स का बोझ डालने पर विचार कर रहा है। वहीं कच्चे तेल की मांग घटने के बाद सऊदी अरब ने सेल्स टैक्स में पहले से ही इजाफा कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed