Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   sunjay kapur family owned sona group said mother rani kapur is not shareholder

Sunjay Kapur: कौन हैं रानी कपूर? जिनके पत्र ने सोना समूह में विवाद की शुरुआत की; अब कंपनी ने जारी किया बयान

Sat, 26 Jul 2025 08:32 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 26 Jul 2025 08:32 AM IST
सार

कंपनी ने एक बाजार फाइलिंग में जवाब दिया कि रानी कपूर 2019 से कंपनी की हिस्सेदार नहीं हैं। प्रिया सचदेव कपूर की गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति के बारे में, फाइलिंग में कहा गया है कि उनका नाम प्रस्तावित किया गया था और उनकी नियुक्ति की पूरी समीक्षा और अप्रूवल किया गया था।

विज्ञापन
sunjay kapur family owned sona group said mother rani kapur is not shareholder
प्रिया सचदेव - फोटो : इंस्टाग्राम- @priyasachdevkapur

विस्तार

संजय कपूर के निधन के बाद उनके परिवार में चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। दरअसल कपूर परिवार के स्वामित्व वाले सोना ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी सोना बीएलडब्लू प्रीसिशन फोर्जिंग्स लिमिटेड ने कहा है कि रानी कपूर साल 2019 से कंपनी में हिस्सेदार नहीं हैं। कंपनी ने 2019 में की गई एक बाजार फाइलिंग का हवाला दिया है। रानी कपूर ने कंपनी के बोर्ड सदस्यों को पत्र लिखकर एजीएम टालने की मांग की थी।
विज्ञापन


कौन हैं रानी कपूर
रानी कपूर, दिवंगत उद्योगपति और ऑटो उपकरण बनाने वाले समूह सोना कोमस्टार के चेयरमैन रहे संजय कपूर की मां हैं। रानी कपूर ने कंपनी के बोर्ड सदस्यों को लिखे पत्र में कई खुलासे किए हैं। जिनमें रानी कपूर ने अपने बेटे संजय की मौत को संदिग्ध भी बताया। रानी कपूर ने दावा किया कि उन्हें दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया था और उन्होंने 'कुछ लोगों' के परिवार की ओर से बोलने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के बोर्ड में उनकी सहमति के बिना लोगों की नियुक्ति की जा रही है। 
विज्ञापन


रानी कपूर के बोर्ड सदस्यों को लिखे पत्र से शुरू हुआ विवाद
30,000 करोड़ रुपये की कीमत वाला सोना ग्रुप बीते विवादों में है। इस विवाद की शुरुआत तब हुई, जब रानी कपूर ने कंपनी की वार्षिक सालाना बैठक करीब दो हफ्ते के लिए टालने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि उनके पास कंपनी की हिस्सेदारी है। रानी कपूर के पत्र के बाद संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर चर्चाओं में आ गईं और अनुमान लगाया जा रहा है कि जिन 'कुछ लोगों' का जिक्र रानी कपूर ने किया है, वो संभवतः प्रिया सचदेव हैं। कुछ दिन पहले संजय कपूर की लंदन में पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Priya Sachdev Kapur: कौन हैं प्रिया सचदेव? संजय कपूर के बाद 30000 करोड़ के साम्राज्य के उत्तराधिकारी पर विवाद


कंपनी ने कही ये बात
कंपनी ने एक बाजार फाइलिंग में जवाब दिया मई 2019 में कंपनी में संजय कपूर को 'एकमात्र लाभकारी मालिक' के रूप में पहचाना गया था। ऐसे में रानी कपूर 2019 से कंपनी की हिस्सेदार नहीं हैं। प्रिया सचदेव कपूर की गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति के बारे में, फाइलिंग में कहा गया है कि उनका नाम प्रस्तावित किया गया था और उनकी नियुक्ति की पूरी समीक्षा और अप्रूवल किया गया था। रानी कपूर के इस दावे पर कि उन्हें बंद दरवाजों के पीछे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया, इस पर बोर्ड ने जोर देकर कहा कि संजय कपूर के पिता के निधन के बाद से रानी कपूर ने न तो किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया और न ही उनसे कोई दस्तावेज लिया गया।

प्रिया सचदेव कपूर कौन हैं?
प्रिया सचदेव दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी हैं। प्रिया का जन्म दिल्ली के एक कारोबारी परिवार में हुआ। उनके पिता अशोक सचदेव एक ऑटोमोबाइल डीलर हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) से गणित और व्यापार प्रबंधन की पढ़ाई की और यूसीएलए में भी कुछ समय पढ़ाई की। शुरुआत में प्रिया ने मॉडलिंग से सुर्खियां बटोरीं। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह इस समय सोना कॉमस्टार में गैर-कार्यकारी निदेशक हैं और कपूर परिवार की निवेश कंपनी 'ऑरियस इंवेस्टमेंट' की निदेशक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed