फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Suggestion to the government to raise taxes on foreign companies and rich individuals to handle the economy in Corona crisis.

एक करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाले अमीरों पर टैक्स बढ़ाने का सुझाव

Sun, 26 Apr 2020 06:00 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 26 Apr 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Suggestion to the government to raise taxes on foreign companies and rich individuals to handle the economy in Corona crisis.
फाइल फोटो - फोटो : MIB Hindi twitter

कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए टैक्स अधिकारियों ने एक नया सुझाव दिया है। अधिकारियों की तरफ से सरकार को सुझाव दिए गए हैं कि इस संकट काल में चुनौतियों का सामना करने के लिए अति अमीर व्यक्तियों पर 40 फीसदी का टैक्स लगाया जाए। वहीं, विदेशी कंपनियों पर भी ऊंची दर से टैक्स लगाने का सुझाव दिया गया है। 

विज्ञापन


भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) संघ ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन पीसी मोदी को सौंपे गए ‘कोविड-19 महामारी के वित्तीय विकल्प और प्रतिक्रिया (फोर्स)’ शीर्षक से तैयार दस्तावेज में ये सुझाव दिए हैं। इस सर्कुलर पर 23 अप्रैल की तारीख है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि टैक्स राहत सिर्फ ईमानदार और अनुपालन करने वाले करदाताओं को ही दिया जाना चाहिए। खास कर ऐसे करदाताओं को जो समय पर रिटर्न दाखिल करते हैं।दस्तावेज में कहा गया है कि रिटर्न दाखिल नहीं करने, स्रोत पर टैक्स कटौती (टीडीएस) नहीं करने या उसे रोककर रखने, फर्जी नुकसान के दावों के जरिये टैक्स देनदारी कम करके दिखाने के कई मामले सामने आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सरकार ने कुछ दिन पहले ही खर्चों में कमी करते हुये कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर भी रोक लगा दी है। इससे सरकार को करीब 37,000 करोड़ रुपये की बचत होगी।

सर्कुलर में सरकार को इस संकट से निपटने के लिए लागत जरूरतों को पूरा करने के लिए संसाधन जुटाने को लघु अवधि के कुछ सुझाव दिए गए हैं। इसमें एक सुझाव सुपर-रिच टैक्स का है। इसमें कहा गया है कि एक करोड़ रुपये से अधिक की आय वाले लोगों पर 30 से बढ़ाकर 40 प्रतिशत टैक्स लगाया जाना चाहिए। इसके अलावा पांच करोड़ से अधिक की सालाना आय वाले लोगों पर संपदा टैक्स या वेल्थ टैक्स लगाया जाए।

छोटे अंतराल के लिए दिए गए इन सुझावों से तात्पर्य तीन से छह माह की अवधि है।

इस सर्कुलर में कहा गया है कि बजट में सुपर-रिच पर जो कर- अधिभार लगाया गया है, उससे सरकार को सिर्फ 2,700 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। ऐसे में सुपर-रिच के लिए कर स्लैब बढ़ाने का सुझाव दिया गया है। एक करोड़ रुपये से अधिक की करयोग्य आय वाले करदाता अति-धनी की श्रेणी में आते हैं।

यह सर्कुलर 50 आईआरएस अधिकारियों के समूह ने तैयार किया है। इसमें मध्यम अवधि यानी 9 से 12 माह के दौरान अतिरिक्त राजस्व जुटाने को देश में परिचालन कर रही विदेशी कंपनियों पर अधिभार बढ़ाने का भी सुझाव दिया गया है। इन कंपनियों की एक से दस करोड़ रुपये की आय पर अभी दो प्रतिशत और 10 करोड़ रुपये से अधिक की आय पर पांच प्रतिशत अधिभार लगता है।


अधिकारियों ने अतिरिक्त राजस्व जुटाने को कोरोना वायरस उपकर लगाने का भी सुझाव दिया है। इसमें कहा गया है कि एकबारगी चार प्रतिशत के कोविड राहत उपकर से जरूरी पूंजी निवेश वित्तपोषण में मदद मिलेगी। शुरुआती अनुमान के अनुसार इस तरह के उपकर से 15,000 से 18,000 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed