फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Steel industry saved foreign exchange of 34800 crores in nine years by reducing imports

Import: केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले- इस्पात उद्योग ने आयात घटाकर नौ साल में बचाई 34800 करोड़ की विदेशी मुद्रा

Thu, 08 Jun 2023 06:06 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 08 Jun 2023 06:06 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को ‘इस्पात क्षेत्र में सरकार की सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के नौ वर्ष’ कार्यक्रम में कहा, इस्पात उत्पादन में भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

विज्ञापन
Steel industry saved foreign exchange of 34800 crores in nine years by reducing imports
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकार की नीतियों की वजह से इस्पात उद्योग ने आयात में कमी लाकर देश की 34,800 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा बचाई है। साथ ही, करीब 6 करोड़ टन कच्चे इस्पात की क्षमता भी जोड़ी है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को ‘इस्पात क्षेत्र में सरकार की सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के नौ वर्ष’ कार्यक्रम में कहा, इस्पात उत्पादन में भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय इस्पात क्षमता 2014-15 के 10.98 करोड़ टन से 46 फीसदी बढ़कर 2022-23 में 16.03 करोड़ टन पहुंच गई। इस दौरान कुल इस्पात उत्पादन भी 8.89 करोड़ टन से बढ़कर 12.62 करोड़ टन पर पहुंच गया। 9 साल की इस अवधि में इस्पात की प्रति व्यक्ति खपत भी 60.8 किलोग्राम से 43 फीसदी बढ़कर 86.7 किलोग्राम पहुंच गई। 
विज्ञापन


उत्पादन 25 करोड़ टन पर पहुंचाने का लक्ष्य
राष्ट्रीय इस्पात नीति 2017 के अनुसार, देश का लक्ष्य 2030-31 तक क्षमता बढ़ाकर 30 करोड़ टन और इस्पात उत्पादन 25 करोड़ टन करने का है। इस अवधि तक प्रति व्यक्ति खपत 160 किलोग्राम पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। सिंधिया ने कहा कि लौह एवं इस्पात उत्पादों का घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए लाई गई नीति से देश अब तक करीब 34,800 करोड़ रुपये का आयात कम करने में सफल रहा है। इससे देश की विदेशी मुद्रा में भी बचत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed