{"_id":"58e71ee94f1c1bf8335b599c","slug":"state-run-oil-companies-plan-petrol-and-diesel-prices-would-be-change-on-daily-basis","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोजाना बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
अब रोजाना बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमत
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में रोजाना बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत की सरकारी तेल कंपनियां अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों के अनुकूल बनाने के लिए इसकी कीमतों की रोजाना समीक्षा करने की योजना बना रही हैं।
विज्ञापन
इंडियन ऑइल कॉर्प, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियां देश के करीब 95% तेल बाजार को नियंत्रित करती हैं।
इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक इन कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि वो रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा कर रहे हैं। इस सिलसिले में वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑयल मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान और अन्य अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
आपको बता दें कि अभी 15 दिनों के अंदर तेल की कीमतों में बदलाव होता है। लेकिन इस पर फैसला आने के बाद तेल की कीमतों में रोजाना बदलाव होगा। तेल की कीमतों में रोजाना बदलाव का मतलब ये है कि तेल की कीमतों में ज्यादा तेजी से बढ़ोतरी या गिरावट देखने को मिलेगी। इससे तेल ग्राहकों को अचानक झटका नहीं लगेगा क्योंकि हर दिन तेल की कीमतें रोजाना कुछ पैसे ही बढ़ेंगी या घटेंगी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने 31 मार्च को पेट्रोल की कीमत में 3.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.91 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।
कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि रोजाना ईंधन मूल्य की समीक्षा के विचार पर चर्चा पहले से ही चल रही है। हालांकि अब इसे लागू करने के लिए हमने प्रौद्योगिकी विकसित कर ली है। अधिकतर फीलिंग स्टोशनों पर ऑटोमेशन, डिजिटल टेक्नोलॉजी की उपलब्धता और सोशल नेटवर्क की वजह से कंपनियों के देशभर के पेट्रोल पंपों पर कीमतों में बदलाव को लागू करना काफी आसान हो गया है।