फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Starbucks After reaching office three minutes late, this company fired female employee, created a ruckus

Starbucks: तीन मिनट लेट दफ्तर पहुंचने पर इस कंपनी ने महिला कर्मचारी को काम से निकाला, मचा बवाल

Wed, 17 Aug 2022 12:01 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 17 Aug 2022 12:01 PM IST
सार

Starbucks: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टारबक्स ने जेसेलिन चुकिलांकी नामक महिला कर्मचारी को सिर्फ इस लिए काम से निकाल दिया क्योंकि वह अपनी ड्यूटी पर तीन मिनट की देरी से पहुंची थी। जेसलिन पिछले सात वर्षों से स्टारबक्स में काम कर रही थी। 

विज्ञापन
Starbucks After reaching office three minutes late, this company fired female employee, created a ruckus
स्टारबक्स कॉफी - फोटो : Social media

विस्तार

कॉफी का चेन स्टोर चलाने वाली कंपनी स्टारबक्स से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेबर यूनियन बनाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के साथ मतभेद की खबर के बाद अब कंपनी का नाम एक नए विवाद में आ गया है।

विज्ञापन


खबरों के मुताबिक स्टारबक्स ने एक महिला कर्मचारी को महज इस कारण नौकरी से निकाल दिया कि उसे अपने काम पर पहुंचने में तीन मिनट की देरी हो गई। यह खबर सामने आने के बाद कॉफी स्टोर का चेन चलाने वाली कंपनी स्टारबक्स लोगों के निशाने पर आ गई। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टारबक्स ने जेसेलिन चुकिलांकी नामक महिला कर्मचारी को सिर्फ इस लिए काम से निकाल दिया क्योंकि वह अपनी ड्यूटी पर तीन मिनट की देरी से पहुंची थी। जेसलिन पिछले सात वर्षों से स्टारबक्स में काम कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कंपनी ने यह फैसला ऐसे समय पर सुनाया है जब कंपनी का अपने कर्मियों के साथ पहले से ही लेबर यूनियन बनाने के मसले पर विवाद चल रहा है। गौरतलब है कि अमेरिका में स्टारबक्स के 200 से ज्यादा कॉफी स्टोर के कर्मचारियों ने लेबर यूनियन बनाने के पक्ष में मतदान किया था। वहीं दूसरी ओर स्टारबक्स प्रबंधन ऐसे किसी लेबर यूनियन के गठन का विरोध कर रहा रहा है। 

जोसेलिन ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि कर्मचारियों को लेबर यूनियन के पक्ष में तैयार करने के उसके प्रयासों के बाद से ही उसके सीनियर उसे परेशान करने लगे थे। छोटी-छोटी बातों पर उसे परेशान किया जाने लगा था और एक दिन तीन मिनट की दूरी का हवाला देकर उसे काम से निकाल दिया गया।

बता दें कि स्टारबक्स की गिनती दुनिया के सबसे बड़े कॉफी स्टोर चेन के रूप में होती है। कंपनी का मुख्यालय स्टारबक्स सेंटर के नाम से जाना जाता है, यह वाशिंगटन के सीएटल में स्थित है। साल 2021 के आंकड़ों के अनुसार कंपनी की कुल वैल्यू 31.39 बिलियन डॉलर थी और इसके साथ कुल 3.83 लाख कर्मचारी जुड़े हुए थे।



स्टारबक्स कंपनी भारत में टाटा समूह के साथ मिलकर कारोबार करती है। भारत में स्टारबक्स की टाटा समूह के साथ 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इनका पहला स्टोर मुंबई के Horinman Circle में साल 2012  में खुला था। फिलहाल देश में कंपनी के 200 से अधिक स्टोर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed