फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Stalin returned from Germany-England tour, Tamil Nadu got huge investment of 15516 crores

Tamil Nadu: जर्मनी-इंग्लैंड दौरे से लौटे स्टालिन, तमिलनाडु को मिला 15516 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश

Mon, 08 Sep 2025 12:05 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 08 Sep 2025 12:05 PM IST
सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने अपने यूरोप के दौरे के दौरान 15,516 करोड़ रुपये के 33 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि 10 नई कंपनियां तमिलनाडु में निवेश करने के लिए आगे आई हैं। वहीं पहले से मौजूद 17 उद्योगों ने अन्य राज्यों में जाने के बजाय तमिलनाडु में ही अपने कारोबार का विस्तार करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Stalin returned from Germany-England tour, Tamil Nadu got huge investment of 15516 crores
एमके स्टालिन, सीएम, तमिलनाडु - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सोमवार को इंग्लैंड और जर्मनी के एक सप्ताह लंबे दौरे के बाद चेन्नई लौटे। उन्होंने इस विदेश यात्रा को सफल दौरा बताया। स्टालिन ने जानकारी दी इस दौरान 33 समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इनसे राज्य में 15,516 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आने की संभावना है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ethanol Petrol Explained: इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से तेल के आयात पर कम होगी निर्भरता, प्रदूषण से मिलेगी राहत

विज्ञापन

10 नई कंपनियां राज्य में निवेश के लिए आगे आई

उन्होंने कहा कि 10 नई कंपनियां तमिलनाडु में निवेश करने के लिए आगे आई हैं। वहीं पहले से मौजूद 17 उद्योगों ने अन्य राज्यों में जाने के बजाय तमिलनाडु में ही अपने कारोबार का विस्तार करने का निर्णय लिया है। स्टालिन ने आगे कहा कि एक जर्मन कंपनी के निवेशकों को राज्य की क्षमता का एहसास तब हुआ उन्होंने राज्य की क्षमता के बारे में बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में द्रविड़ मार्ग के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

इसके अलावा, स्टालिन ने इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में समाज सुधारक ई.वी. रामासामी (पेरियार) के चित्र का अनावरण किया। ऑक्सफोर्ड में आत्म-सम्मान आंदोलन और उसकी विरासत सम्मेलन 2025 में पेरियार की विरासत पर दो पुस्तकों का विमोचन किया। इससे द्रविड़ मार्ग के प्रति उनकी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जर्मनी और इंग्लैंड का यह दौरा पिछले 4 साल के दौरे से भी अधिक सफल है। यह गर्व का क्षण है, क्योंकि मैंने 1,000 साल पुराने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में ईवी रामासामी (पेरियार) के चित्र का अनावरण किया है। उन्होंने आगे कहा कि मैं वहां मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक गौरवशाली द्रविड़ परिवार और पेरियार के पोते के रूप में गया था।

ये  भी पढ़ें: होम लोन : घर से निकलेगा बचने का रास्ता, संभालें अपना सिबिल स्कोर; जानिए कर्ज की प्लानिंग


उन्होंने लंदन स्थित बीआर अंबेडकर हाउस का भी दौरा किया, जहां बाबासाहेब लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (एलएसई) में अपनी पढ़ाई के दौरान रुके थे।
यूनाइटेड किंगडम की अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज (एसओएएस) में भारतीय मूल के छात्रों और स्नातकों के साथ बातचीत की, जहां उन्होंने द्रविड़ मॉडल, समावेशी विकास और युवा सशक्तिकरण के बारे में बात की।

टीएन राइजिंग यूरोप निवेश अभियान का हुआ समापन

उन्होंने लंदन में अपने 'टीएन राइजिंग यूरोप निवेश अभियान' का समापन किया, जिसकी शुरुआत जर्मनी से हुई थी और तमिल प्रवासी समुदाय के प्रति अपना आभार और प्यार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे को सफल बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार के उद्योग, निवेश प्रोत्साहन और वाणिज्य मंत्री टीआरबी राजा और अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया । 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed