फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Stablecoins risk for policy sovereignty, best avoided, Says Reserve Bank DG

RBI: 'स्टेबलकॉइन नीतिगत संप्रभुता के लिए जोखिम; इनसे बचना ही बेहतर', बोले आरबीआई के डिप्टी गवर्नर

Thu, 30 Oct 2025 08:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 30 Oct 2025 08:44 PM IST
सार

RBI DG on Stablecoins: रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर ने गुरुवार को कहा कि स्थिर मुद्रा (स्टेबलकॉइन) नीतिगत संप्रभुता के लिए बड़ा जोखिम हैं। उन्होंने संकेत दिया कि भारत इस उपकरण को लागू करने से बचेगा, भले ही यह परिसंपत्ति समर्थित हो। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Stablecoins risk for policy sovereignty, best avoided, Says Reserve Bank DG
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : amarujala.com

विस्तार

विज्ञापन

रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर ने गुरुवार को कहा कि स्थिर मुद्रा (स्टेबलकॉइन) नीतिगत संप्रभुता के लिए बड़ा जोखिम हैं। उन्होंने संकेत दिया कि भारत इस उपकरण को लागू करने से बचेगा, भले ही यह परिसंपत्ति समर्थित हो।

स्थिर मुद्राएं या स्टेबलकॉइन, ऐसी क्रिप्टोकरेंसी होती हैं, जिसकी कीमत स्थिर (Stable) रखी जाती है। बिटकॉइन या एथेरियम की तरह इसकी कीमत ऊपर-नीचे बहुत ज्यादा नहीं होती। हर स्टेबलकॉइन के पीछे एक असली परिसंपत्ति (Asset) जैसे डॉलर या सोना होती है।

विज्ञापन

घरेलू तरलता की स्थिति में चुनौतियों के कुछ संकेत मिलने के बीच शंकर ने कहा कि आरबीआई यह सुनिश्चित करेगा कि उत्पादक उद्देश्यों के लिए धन की कोई कमी न हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि, "तरलता की कमी के कारण आर्थिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होंगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

एक कार्यक्रम के दौरान शंकर ने कहा, "हमारा यह स्पष्ट मत है कि स्टेबलकॉइन ऐसे उद्देश्य की पूर्ति नहीं करते हैं, जिसे सीबीडीसी (केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा) के साथ बेहतर ढंग से पूरा नहीं किया जा सकता है, और स्टेबलकॉइन को पेश करने से बहुत सारी नीतिगत चिंताएं और समस्याएं पैदा होंगी, जिनसे बचना ही बेहतर है।" यह स्वीकार करते हुए कि क्रिप्टोकरेंसी के विपरीत, बिटकॉइन और स्टेबलकॉइन परिसंपत्ति-समर्थित हैं, शंकर ने इस उपकरण के जोखिमों के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा, "...क्योंकि वे समर्थित हैं, इसलिए स्टेबलकॉइन का मूल्य प्रश्न में नहीं है। लेकिन एक अर्थव्यवस्था, विशेष रूप से भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्था के लिए स्टेबलकॉइन का जोखिम यह है कि यह आपकी मुद्रा और आपकी नीतिगत संप्रभुता को प्रतिस्थापित करने का एक बड़ा जोखिम उठाता है।"



शंकर ने क्रिप्टोकरेंसी पर केंद्रीय बैंक के विचारों को दोहराया और साफ किया किया कि ऐसी 'मुद्राएं' किसी उद्देश्य की पूर्ति नहीं करती हैं और ऐसे उपकरणों की कोई आवश्यकता नहीं है। सीबीडीसी के बारे में उन्होंने कहा कि भारत तेजी से आगे नहीं बढ़ेगा और इस बात पर जोर दिया कि दुनिया के 70 से अधिक देशों ने अपने सीबीडीसी पेश किए हैं, लेकिन हर कोई "धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है"।शंकर ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत ई-रुपी की शुरुआत के बाद से दो वर्षों में भारत में 10 करोड़ से अधिक सीबीडीसी लेनदेन हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed