फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sri Lanka cannot allow vehicle imports: Minister

Sri Lanka: श्रीलंका वाहनों के निर्यात की अनुमति देने की स्थिति में नहीं, वित्त मंत्री ने कही ये बात

Fri, 16 Jun 2023 06:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 16 Jun 2023 06:00 PM IST
सार

Sri Lanka: पिछले सप्ताह श्रीलंका के विदेश मंत्री सियाम्बलापिटिया ने संकेत दिया था कि सरकार कर संग्रह बढ़ाने के लिए वाहनों का आयात फिर से शुरू कर सकती है। हालांकि, चीजें तब जटिल हो गईं, जब सरकार को ईंधन आयात करने के लिए पिछले सप्ताह लगभग 80 मिलियन अमरीकी डालर खर्च करने पड़े।

विज्ञापन
Sri Lanka cannot allow vehicle imports: Minister
श्रीलंका संकट - फोटो : Agency

विस्तार

नकदी संकट से जूझ रही श्रीलंका सरकार की ओर करीब 300 वस्तुओं पर आयात प्रतिबंध हटाए जाने के करीब एक सप्ताह सरकार के एक मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। एक वरिष्ठ मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश वाहनों के आयात को फिर से शुरू करने का जोखिम नहीं उठा सकता क्योंकि देश अब भी अमेरिकी डॉलर की भारी कमी से जूझ रहा है। राज्य के वित्त मंत्री रंजीथ सियाम्बलापिटिया ने कहा, "अमेरिकी डॉलर की विनिमय दर अब आपूर्ति और मांग से निर्धारित होती है। हम अब डॉलर की दर को बनाए रखने के लिए अपना भंडार खर्च नहीं करते हैं।"

विज्ञापन

वित्त मंत्री बोले- वाहनों की निर्यात पर बहुत डॉलर खर्च होते हैं, इसलिए फिलहाल ऐसा नहीं कर सकते

विज्ञापन

पिछले सप्ताह सियाम्बलापिटिया ने संकेत दिया था कि सरकार कर संग्रह बढ़ाने के लिए वाहनों का आयात फिर से शुरू कर सकती है। हालांकि, चीजें तब जटिल हो गईं, जब सरकार को ईंधन आयात करने के लिए पिछले सप्ताह लगभग 80 मिलियन अमरीकी डालर खर्च करने पड़े। सियाम्बलापिटिया ने कहा, 'अगर 75-80 करोड़ डॉलर का यह प्रभाव पड़ सकता है तो हमें वाहनों के आयात की अनुमति के प्रभाव पर बारीकी से विचार करने की जरूरत है क्योंकि उनमें बड़ी मात्रा में डॉलर की खपत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के आयात के प्रस्ताव का गहराई से अध्ययन किया जाना चाहिएः मंत्री

मंत्री ने आगे कहा कि वाहनों के आयात के प्रस्ताव का गहराई से अध्ययन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'एक देश के तौर पर हम एक बड़े आर्थिक संकट से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए, केवल सतही तौर पर निर्णय लेने के बजाय, हमें सभी पहलुओं की जांच करनी चाहिए और पूरी अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव का गहराई से पता लगाना चाहिए। पिछले सप्ताह वित्त मंत्रालय ने 286 वस्तुओं पर आयात प्रतिबंध हटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed