फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sri Lanka and IMF reach staff-level agreement for disbursal of second tranche of bailout package

Sri Lanka-IMF Deal: श्रीलंका को राहत, आईएमएफ के साथ बेलआउट पैकेज की दूसरी किस्त के लिए हुआ समझौता

Fri, 20 Oct 2023 02:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 20 Oct 2023 02:22 PM IST
सार

देश के लिए वैश्विक ऋणदाता-समर्थित विस्तारित निधि सुविधा कार्यक्रम की पहली समीक्षा के लिए श्रीलंका का दौरा करने वाले आईएमएफ मिशन ने कहा कि स्थिरीकरण के शुरुआती संकेतों के बावजूद, पूर्ण आर्थिक सुधार अभी तक सुनिश्चित नहीं है

विज्ञापन
Sri Lanka and IMF reach staff-level agreement for disbursal of second tranche of bailout package
IMF Sri Lanka - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

श्रीलंका और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के बीच 2.9 अरब डॉलर के राहत पैकेज में से करीब 33 करोड़ डॉलर की दूसरी किस्त जारी करने के लिए कर्मचारी स्तर पर एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने इस साल मार्च में श्रीलंका की आर्थिक नीतियों और सुधारों का समर्थन करने के लिए विस्तारित निधि सुविधा (ईएफएफ) के तहत 48 महीने की 2.9 अरब डॉलर की विस्तारित व्यवस्था को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन


देश के लिए वैश्विक ऋणदाता-समर्थित विस्तारित निधि सुविधा कार्यक्रम की पहली समीक्षा के लिए श्रीलंका का दौरा करने वाले आईएमएफ मिशन ने कहा कि स्थिरीकरण के शुरुआती संकेतों के बावजूद, पूर्ण आर्थिक सुधार अभी तक सुनिश्चित नहीं है।
विज्ञापन


आईएमएफ ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में कहा, "आईएमएफ प्रबंधन और आईएमएफ कार्यकारी बोर्ड द्वारा समीक्षा को मंजूरी दिए जाने के बाद श्रीलंका के पास वित्तपोषण मद में 254 मिलियन एसडीआर (लगभग 330 मिलियन अमरीकी डालर) तक पहुंच होगी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि मार्च में मंजूर की गई सुविधा की पहली समीक्षा के समापन पर दूसरी किस्त जारी करना आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड की मंजूरी पर निर्भर करेगा। आईएमएफ ने हालांकि कहा कि स्थिरता के शुरुआती संकेत दिखने के बावजूद पूर्ण आर्थिक सुधार अभी सुनिश्चित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed