फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SpiceJet settles dispute of over USD 16 million with Genesis

SpiceJet: स्पाइसजेट ने जेनेसिस के साथ 1.6 करोड़ डॉलर से अधिक का विवाद सुलझाया, एयरलाइन को मिलेगा यह फायदा

Thu, 19 Dec 2024 01:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 19 Dec 2024 01:38 PM IST
सार

SpiceJet: एयरलाइन ने कहा कि समझौते के तहत, स्पाइसजेट जेनेसिस को 60 लाख डालर का भुगतान करेगी और जेनेसिस 100 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर 40 लाख डॉलर के स्पाइसजेट इक्विटी का अधिग्रहण करेगी। एयरलाइन के अनुसार इस समझौते से एयरलाइन को महत्वपूर्ण बचत भी होगी, और यह  दीर्घकालिक विकास की ओर बढ़ेगा।

विज्ञापन
SpiceJet settles dispute of over USD 16 million with Genesis
स्पाइसजेट - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट ने वाणिज्यिक विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी  डबलिन स्थित जेनेसिस एयरक्राफ्ट सर्विसेज के साथ 1.6 करोड़ अमेरिकी डालर से अधिक के विवाद का निपटारा कर लिया है। कंपनी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


एयरलाइन ने कहा कि समझौते के तहत, स्पाइसजेट जेनेसिस को 60 लाख डालर का भुगतान करेगी और जेनेसिस 100 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर 40 लाख डॉलर के स्पाइसजेट इक्विटी का अधिग्रहण करेगी। एयरलाइन के अनुसार इस समझौते से एयरलाइन को महत्वपूर्ण बचत भी होगी, और यह  दीर्घकालिक विकास की ओर बढ़ेगा। 
विज्ञापन


जेनेसिस के साथ समझौता स्पाइसजेट की वित्तीय स्थिरता बहाल करने, परिचालन में लचीलापन हासिल करने और कानूनी देनदारियों को कम करने की प्रतिबद्धता के तहत उठाया गया है। समझौते के तहत, दोनों पक्ष उचित मंचों पर इस मामले से संबंधित सभी मुकदमों और विवादों को सुलझाने पर सहमत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, "यह समझौता वित्तीय स्थिरता की दिशा में हमारी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। हमें रचनात्मक बातचीत के माध्यम से जेनेसिस के साथ इस मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने की खुशी है। यह समझौता, जिसमें जेनेसिस स्पाइसजेट में इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करेगा, हमारी वित्तीय देनदारियों को काफी कम करेगा और हमारी बैलेंस शीट को और मजबूत करेगा।" यह समझौता अन्य पट्टेदारों जैसे होराइजन एविएशन, इंजन लीज फाइनेंस कॉरपोरेशन, एयरकैसल, विलमिंगटन ट्रस्ट एसपी, शैनन इंजन सपोर्ट लिमिटेड, एक्सपोर्ट डेवलपमेंट कनाडा के साथ सफल समाधानों की एक शृंखला के बाद हुआ है।

सितंबर 2024 में, कार्लाइल एविएशन ने 3 करोड़ डॉलर के पट्टे के बकाये को 100 रुपये प्रति शेयर पर स्पाइसजेट इक्विटी में बदलने पर सहमति व्यक्त की थी। ये कदम एयरलाइन की वित्तीय और परिचालन वसूली में हितधारकों के बीच बढ़ते विश्वास का संकेत है।


एयरलाइन की हालिया वित्तीय प्रगति को एक्यूइट रेटिंग्स एंड रिसर्च लिमिटेड की ओर से मान्यता दी गई है, जिसने हाल ही में स्पाइसजेट की क्रेडिट रेटिंग को चार पायदान ऊपर उठाया है। बजट एयरलाइन स्पाइसजेट एक IATA-IOSA प्रमाणित एयरलाइन है जो बोइंग 737 और Q-400 के बेड़े का संचालन करती है और UDAN या क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत कई दैनिक उड़ानें संचालित करने वाली देश की सबसे बड़ी क्षेत्रीय कंपनियों में से एक है। एयरलाइन के अधिकांश बेड़े में स्पाइसमैक्स की सुविधा है, जो भारत में सबसे विशाल इकॉनमी-क्लास सीटिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed