{"_id":"628b7a09b68cc15b0358d9c3","slug":"spicejet-hopes-to-start-broadband-service-soon-know-here-which-planes-will-get-facility","type":"story","status":"publish","title_hn":"SpiceJet Plan: स्पाइसजेट की उड़ानों में जल्द शुरू होगी ब्रॉडबैंड सेवा, यहां जानें किन विमानों में मिलेगी सुविधा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SpiceJet Plan: स्पाइसजेट की उड़ानों में जल्द शुरू होगी ब्रॉडबैंड सेवा, यहां जानें किन विमानों में मिलेगी सुविधा
Mon, 23 May 2022 05:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 23 May 2022 05:42 PM IST
सार
स्पाइसजेट की वेबसाइट के अनुसार एयरलाइन के पास 91 विमानों का बेड़ा है, जिसमें 13 मैक्स विमान हैं और 46 बोइंग-737 विमान के पुराने संस्करण हैं। चेयरमैन अजय सिंह ने कहा कि बोइंग 737 मैक्स विमान वापस सेवा में लौटा है और आने वाले महीनों एयरलाइन सभी पुराने विमानों को मैक्स से बदलने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
स्पाइस जेट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पाइसजेट एयरलाइन के विमानों में जल्द ही ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं का लाभ मिल सकता है। कंपनी के चेयरमैन और सीएमडी अजय सिंह ने सोमवार को कहा कि एयरलाइन अपने विमानों में जल्द ही यह शुरू करने वाली है। अगले कुछ महीनों में कंपनी के बेड़े में शामिल बोइंग-737 मैक्स विमान में यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
बेड़े में शामिल 46 बोइंग विमान
स्पाइसजेट की वेबसाइट के अनुसार एयरलाइन के पास 91 विमानों का बेड़ा है, जिसमें 13 मैक्स विमान हैं और 46 बोइंग-737 विमान के पुराने संस्करण हैं। एयरलाइन कंपनी की 17वीं सालगिरह पर सीएमडी ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा कि स्पाइसजेट मासिक आधार पर ज्यादा यात्रियों के साथ उड़ान भर रही है और आने वाले महीनों में इसमें बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पुराने विमानों को मैक्स से बदलेगी
चेयरमैन सिंह ने कहा कि बोइंग 737 मैक्स विमान वापस सेवा में लौटा है और आने वाले महीनों एयरलाइन सभी पुराने विमानों को मैक्स से बदलने की योजना बनाई गई है। ऐसे कदम उठाकर स्पाइसजेट के नेटवर्क का विस्तार भारत और दुनिया भर में नए गंतव्यों को जोड़ने के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि जल्द ही हमारे विमानों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन