फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   spicejet flight ticket booking mega monsoon sale vistara airlines IndiGo

SpiceJet: मेगा मॉनसून सेल शुरू, 999 रुपये में हवाई यात्रा का मौका

Fri, 25 Jun 2021 01:44 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 25 Jun 2021 01:44 PM IST
सार

स्पाइसजेट ने मेगा मॉनसून सेल शरू कर दी है। इसके तहत स्पाइसजेट यात्रियों को सिर्फ 999 रुपये में हवाई यात्रा की सुविधा दे रही है।

विज्ञापन
spicejet flight ticket booking mega monsoon sale vistara airlines IndiGo
स्पाइसजेट फ्लाइट बुकिंग: - फोटो : ट्विटर @flyspicejet

विस्तार

कोरोना काल में हवाई यात्रियों की संख्या कम हुई है। ऐसे में एयरलाइन कंपनियां यात्रियों को लुभाने की हर संभव कोशिश कर रही हैं। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस सस्ते में हवाई यात्रा का मौका दे रही हैं। अब स्पाइसजेट ने मेगा मॉनसून सेल शरू कर दी है और कंपनी ने इनसे भी सस्ते में टिकट बेचने का एलान किया है। 

विज्ञापन


स्पाइसजेट की मेगा मॉनसून सेल
मेगा मॉनसून सेल के तहत स्पाइसजेट यात्रियों को सिर्फ 999 रुपये में हवाई यात्रा की सुविधा दे रही है। यह ऑफर एक अगस्त 2021 से 31 मार्च 2022 तक की यात्रा अवधि के लिए है। इसके लिए बुकिंग आज से शुरू हो गई है और आप 30 जून तक सेल के तहत सस्ते में टिकट बुक कर सकते हैं। इतना ही नहीं, कंपनी टिकट बुक कराने पर फ्री फ्लाइट वाउचर भी दे रही है। यह अधिकतम 1000 रुपये प्रति पीएनआर तक के मूल किराए के बराबर राशि का होगा। फ्री फ्लाइट वाउचर की वैलिडिटी एक जुलाई से 31 जुलाई तक की यात्रा अवधि के लिए है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो की सेल
इंडिगो की मॉनसून सेल गुरुवार को शुरू हुई थी और आज इसका आखिरी दिन है। इंडिगो मात्र 1,099 रुपये में हवाई यात्रा का मौका दे रही है। इंडिगो की दिल्ली से चंडीगढ़ की फ्लाइट के लिए किराया 1,099 रुपये से शुरू होगा। दिल्ली-लखनऊ और दिल्ली-इंदौर के लिए यह 1699 रुपये, दिल्ली-वाराणसी के लिए 1750 रुपये, दिल्ली-बागडोगरा के लिए 1849 रुपये और दिल्ली-जम्मू के लिए 1949 रुपये से शुरू होगा। दिल्ली-पटना और दिल्ली-रांची की उड़ानों के लिए इंडिगो की फ्लाइट्स का किराया 2050 रुपये से शुरू होगा। यह ऑफर एक अगस्त से 12 अक्तूबर तक की यात्रा अवधि के लिए है। 


विस्तारा की सेल
विमानन कंपनी विस्तारा एक अगस्त से 12 अक्तूबर तक की यात्रा अवधि के लिए सभी श्रेणियों की उड़ानों की बुकिंग पर छूट दे रही है। विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि विशेष बिक्री शुक्रवार को 11:59 बजे खत्म होगी। विस्तार के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विनोद कन्नन ने कहा, 'हालात में धीरे-धीरे सुधार होने और मांग वापस आने के साथ हमें यात्रियों को इन आकर्षक किराए पर उड़ान भरने के लिए आमंत्रित करने की खुशी है।' विस्तारा के ऑफर के तहत दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए इकोनॉमी क्लास का किराया 1,099 रुपये है, प्रीमियम इकोनॉमी का किराया 2,509 रुपये और बिजनस क्लास का किराया 15,209 रुपये रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed