फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   soon Indians can pay via UPI all over world NPCI working in this

अब पूरे विश्व में कर सकेंगे यूपीआई के जरिए भुगतान, इन देशों से होगी शुरुआत

Thu, 24 Oct 2019 01:12 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 24 Oct 2019 01:12 PM IST
सार

जल्द ही कई देशों में कर सकेंगे यूपीआई के जरिए भुगतान
नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने शुरू किया काम
संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर से होगी शुरुआत

विज्ञापन
soon Indians can pay via UPI all over world NPCI working in this

विस्तार

विदेश जाने वाले भारतीय अब जल्द ही कई देशों में यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने काम करना शुरू कर दिया है। अगले छह महीनों में प्रयोग के तौर पर संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर से इसकी शुरुआत की जाएगी।

विज्ञापन

क्या है यूपीआई ?

यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस एक अंतर बैंक फंड ट्रांसफर की सुविधा है, जिसके जरिए स्मार्टफोन पर फोन नंबर और वर्चुअल आईडी की मदद से पेमेंट की जा सकती है। 

विज्ञापन

भारतीयों के लिए खुशखबरी

संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर में पहले ही रुपे कार्ड की शुरुआत हो चुकी है। अब यहां यूपीआई पर काम चल रहा है। इससे इन देशों में जाने वाले भारतीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि डेबिट और क्रेडिट कार्ड की तरह ही, भारतीय संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर में यूपीआई से भी पेमेंट कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर यूपीआई के जरिए हुई इतनी ट्रांजेक्शन

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, एनपीसीआई ग्लोबल पेमेंट प्रोडक्ट बनाना चाहता है जिससे यूपीआई का और अधिक इस्तेमाल हो सके। एनपीसीआई के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर माह में यूपीआई के जरिए करीब 95.5 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए थे। अगर इसका प्रयोग भारतीय यात्री देश से बाहर भी करते हैं, तो भारत में इसे और भी लोग अपनाएंगे। 

इस कमेटी ने दिया था सुझाव

भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) द्वारा डिजिटल पेमेंट पर नंदन निलेकणी की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी ने सुझाव दिया था कि एनपीसीआई को भारत के बाहर भी यूपीआई, रुपे कार्ड और भीम जैसे पेमेंट सिस्टम का विस्तार करना चाहिए। फेसबुक, गूगल और शाओमी जैसी ग्लोबल कंपनियों ने यूपीआई पेमेंट सिस्टम में प्रवेश किया है। 

पहले लॉन्च हुआ था रुपे कार्ड

इससे पहले अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के बाजार में रुपे कार्ड की पेशकश की थी, संयुक्त अरब अमीरात पश्चिम एशिया का पहला देश बन गया था जिसने इलेक्ट्रॉनिक भुगतान की भारतीय प्रणाली को अपनाया। भारत इससे पहले सिंगापुर और भुटान में रुपे कार्ड के चलने को शुरू कर चुका था।



तब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया था कि, 'भारत और यूएई की अर्थव्यवस्थाओं को एक दूसरे के और नजदीक लाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में यूएई में आधिकारिक तौर पर रुपे कार्ड को पेश किया गया। खाड़ी देशों में यूएई पहला देश है जिसने भारतीय रुपे कार्ड को अपनाया है। यूएई की कई कंपनियों ने रुपे भुगतान को स्वीकार करने की बात की है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed