{"_id":"6172be68058331662c63d0f7","slug":"some-broadcasters-exploiting-a-la-carte-pricing-of-tv-channels-will-keep-strict-watch-trai","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राई की चेतावनी: कुछ प्रसारक टीवी चैनलों के दाम बढ़ाने की कोशिश में, करेंगे सख्त कार्रवाई ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ट्राई की चेतावनी: कुछ प्रसारक टीवी चैनलों के दाम बढ़ाने की कोशिश में, करेंगे सख्त कार्रवाई
Fri, 22 Oct 2021 07:06 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 22 Oct 2021 07:06 PM IST
सार
ट्राई ने कहा कि एक भ्रामक अभियान चलाया जा रहा है कि होने वाली मूल्य वृद्धि नए टैरिफ ऑर्डर और प्रसारण नियम के कारण है।
विज्ञापन
डीटीएच
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने शुक्रवार को कहा कि कुछ प्रसारक टीवी चैनलों के अ-ला-कार्टे मूल्य निर्धारण के लिए मिली स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर रहे हैं। ट्राई ने चेतावनी दी है कि उन पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उपभोक्ताओं व इस सेक्टर के व्यापक हित में कार्रवाई करने से नहीं कतराएगा।
विज्ञापन
ट्राई ने नहीं लिया किसी का नाम
टीवी चैनल सब्सक्रिप्शन दरों में होने वाली वृद्धि के बीच ट्राई ने एक बयान में कहा कि इन प्रमुख प्रसारकों द्वारा हाल ही में घोषित नया टैरिफ ड्राइवर और लोकप्रिय चैनलों की कीमतें बढ़ाने के उनके इरादे को दर्शाता है।
विज्ञापन
ड्राइवर चैनलों में सामान्य मनोरंजन चैनल (जीईसी) और खेल चैनल शामिल हैं। हालांकि दूरसंचार नियामक ने किसी प्रसारक का नाम नहीं लिया। ट्राई ने कहा कि इसके अलावा एक निरंतर भ्रामक अभियान चलाया जा रहा है कि आसन्न मूल्य वृद्धि एनटीओ 2.0 (नए टैरिफ ऑर्डर और प्रसारण नियम) के कारण है।
विज्ञापन
ट्राई ने कहा कि यह प्रचारित किया जा रहा है कि कोई भी/हर उपभोक्ता जो शीर्ष जीईसी चैनल या खेल चैनल चुनता है, तो उसे 100 रुपये की अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा।