फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   social media platform, which are being managed by small and medium enterprises to tackle e-commerce

ई-कॉमर्स से निपटने को लघु एवं मध्यम उद्योग बना रहे सोशल मीडिया प्लेटफार्म को हथियार

Sun, 17 Jun 2018 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Jun 2018 04:38 AM IST
विज्ञापन
social media platform, which are being managed by small and medium enterprises to tackle e-commerce
e-commerce
देश में लघु और मध्यम उद्योग (एसएमई) को सोशल मीडिया से बढ़ावा मिल रहा है। अकेले फेसबुक से ही 40 लाख छोटे उद्यमियों को फायदा मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब समेत देश के विभिन्न राज्यों के 73 फीसदी उद्यमी सोशल मीडिया को बिजनेस प्लेटफार्म के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। फेसबुक के मुताबिक 65 प्रतिशत लोग छोटे उद्योगों से सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये ही जुड़े हैं।       
विज्ञापन


सोशल मीडिया से देश में एसएमई को हो रहे फायदे पर फेसबुक के सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है। फेसबुक के मुताबिक, छोटे शहरों से उद्योग करने वाले 88 प्रतिशत उद्यमियों का मानना है कि सोशल मीडिया के बिजनेस प्लेटफार्म के जरिये ग्राहक आसानी से उनसे जुड़ रहे हैं। 81 प्रतिशत एसएमई कहते हैं कि इसके जरिये अच्छे कर्मचारियों को ढूंढना आसान हो जाता है। 
विज्ञापन


एसएमई के 40 लाख से भी ज्यादा पेज हैं फेसबुक पर

अगर किसी व्यवसाय द्वारा सोशल मीडिया को प्लेटफार्म के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है तो क्षेत्रीय शहरों में रहने वाले 93 प्रतिशत लोगों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे शहरों के कम से कम 65 फीसद ग्राहक लघु उद्योगों को मिलते हैं, जबकि दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू जैसे शहरों में यह प्रतिशत ज्यादा है। सोशल मीडिया सर्वे के मुताबिक एसएमई के 40 लाख से भी ज्यादा पेज फेसबुक पर हैं। इससे उनकी बिक्री में इजाफा हुआ है। साथ ही वह एक शहर, देश तक सीमित नहीं हैं। विदेशों तक उनसे लोग खरीद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीद-फरोख्त के निर्देश भी सोशल साइट पर दे रहे उद्यमी

खर्चा नहीं होने के कारण उद्यमी फेसबुक पेज को प्लेटफार्म के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। बड़े पैमाने पर थोक खरीद-फरोख्त के निर्देश भी इसी से जारी किए जा रहे हैं। एसएमई के सामने ई-कॉमर्स प्लेटफार्म बड़ी चुनौती हैं। ऐसे में नया व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए फेसबुक सहायता बनकर उभरा है। देश में 27 करोड़ लोग इस सोशल साइट का इस्तेमाल करते हैं, जबकि ऐसी अन्य वेबसाइट एक प्रतिशत भी नहीं है। कोई भी अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल बना सकता है। इसमें हर दिन बदलाव करना आसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed