फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Small companies should also get access bond market Nageshwaran expressed concern monopoly of big companies

Market: बॉन्ड बाजार में छोटी कंपनियों को भी मिले पहुंच, नागेश्वरन ने बड़ी कंपनियों के एकाधिकार पर जताई चिंता

Sat, 29 Nov 2025 07:33 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 29 Nov 2025 07:33 AM IST
सार

नागेश्वरन ने एक कार्यक्रम में कहा कि बॉन्ड बाजार और बैंक फंडिंग का डबल-इंजन भारत जैसी बढ़ती अर्थव्यवस्था को आगे चलकर आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने में मदद करेगा।

विज्ञापन
Small companies should also get access bond market Nageshwaran expressed concern monopoly of big companies
भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन - फोटो : ANI

विस्तार

बॉन्ड बाजार में बड़ी और अच्छी रेटिंग वाली कंपनियों के एकाधिकार पर सरकार ने चिंता जताई है। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा, मध्यम आकार की कंपनियों को व्यवस्थित और सस्ते तरीके से बाजार तक पहुंचने में सक्षम बनाने की जरूरत है। साथ ही, बाजार में तरलता भी बढ़ाने की आवश्यकता है। निवेशकों को परिपक्वता तक बॉन्ड रखने की प्रवृत्ति को छोड़नी होगी।

विज्ञापन


नागेश्वरन ने एक कार्यक्रम में कहा, बॉन्ड बाजार और बैंक फंडिंग का डबल-इंजन भारत जैसी बढ़ती अर्थव्यवस्था को आगे चलकर आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने में मदद करेगा। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की मांगों के बीच घरेलू धन को भारतीय ऋण बाजारों में फंडिंग का संचालन करना चाहिए और विदेशी प्रवाह को इसका पूरक होना चाहिए। सीईए ने कहा, बड़ी और उच्च रेटिंग वाली कंपनियां आसानी से पूंजी जुटा लेती हैं। आगे का काम मध्यम आकार की कंपनियों, बुनियादी ढांचा विशेष प्रयोजन कंपनियों (एसपीवी) और आपूर्ति श्रृंखला फर्मों को व्यवस्थित और सस्ते तरीके से बाजारों तक पहुंच प्रदान करना है।
विज्ञापन


बैंक कार्यशील पूंजी के लिए देंगे धन
उन्होंने कहा, बैंक कार्यशील पूंजी, संबंध आधारित ऋण और प्रारंभिक चरण की परियोजनाओं के लिए वित्त प्रदान करेंगे। ऋण पूंजी बाजारों को बड़ी कंपनियों और मध्य बाजार जारीकर्ताओं के मामले में अग्रणी भूमिका निभानी होगी। दोहरे इंजन वाला वित्तपोषण मॉडल वैकल्पिक नहीं है। यह आधारभूत है। देश में कुछ मजबूतियां हैं। जैसे निरंतर उच्च आर्थिक विकास, वैश्विक झटकों के बावजूद आर्थिक स्थिरता, मजबूत खाताबही वाली बैंकिंग प्रणाली, स्थिर महंगाई अनुमान और रिकॉर्ड विदेशी मुद्रा भंडार।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी निवेशकों का विश्वास बढ़ा
नागेश्वरन ने कहा, इन बुनियादी बातों ने भारत में घरेलू और विदेशी निवेशकों का विश्वास बढ़ाया है। भारतीय सरकारी प्रतिभूतियों को वैश्विक सूचकांक में शामिल करने में योगदान दिया है। यह एक ऐसा मील का पत्थर है जो न केवल स्थिरता, बल्कि भारत के संस्थानों और ऋण प्रबंधन की विश्वसनीयता में विश्वास को भी दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed