फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Skilled Employees Crisis in India 80 pc Indian Companies facing crunch hit on IT sector

Skilled Employees Crisis: 80 फीसदी भारतीय कंपनियों को नहीं मिल रहे कौशल वाले कर्मचारी, आईटी में सर्वाधिक संकट

Fri, 24 Jan 2025 01:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 24 Jan 2025 01:03 AM IST
सार

मैनपावरग्रुप टैलेंट शॉर्टेज सर्वे में दावा किया गया है कि भारतीय नियोक्ता 2025 की पहली तिमाही में कौशल वाले कर्मचारियों की भर्ती को लेकर सावधानी बरत रहे हैं, क्योंकि प्रतिभा की कमी के कारण नियुक्ति प्रयासों में बाधा उत्पन्न होने की आशंका है।
 

विज्ञापन
Skilled Employees Crisis in India 80 pc Indian Companies facing crunch hit on IT sector
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मांग होने के बावजूद देश के 80 फीसदी नियोक्ता कौशल वाले कर्मचारियों को ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह प्रवृत्ति 2022 से बनी हुई है और 2024 तक 74 फीसदी के वैश्विक औसत से ऊपर रही है। मैनपावरग्रुप टैलेंट शॉर्टेज सर्वे में दावा किया गया है कि भारतीय नियोक्ता 2025 की पहली तिमाही में कौशल वाले कर्मचारियों की भर्ती को लेकर सावधानी बरत रहे हैं, क्योंकि प्रतिभा की कमी के कारण नियुक्ति प्रयासों में बाधा उत्पन्न होने की आशंका है।

विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक, कोई भी क्षेत्र प्रतिभा से लैस कर्मचारियों के अभाव से अछूता नहीं है और यह कमी वैश्विक श्रम बाजार की प्रमुख चिंता बनी हुई है। आईटी, ऊर्जा और यूटिलिटी जैसे उद्योग सबसे अधिक दबाव महसूस कर रहे हैं, क्योंकि डाटा एवं आईटी जैसे विशेष कौशल की मांग लगातार बढ़ रही है। इसमें आगे कहा गया है कि सिर्फ 22 फीसदी नियोक्ता ही अस्थायी भर्ती बढ़ाने के पक्ष में हैं। दक्षिण भारत सबसे अधिक 85 फीसदी प्रतिभा की कमी से जूझ रहा है।
विज्ञापन


मैनपावरग्रुप इंडिया एवं मध्य पूर्व के प्रबंध निदेशक संदीप गुलाटी ने कहा, प्रतिभाओं की निरंतर कमी और 2025 तक 80 फीसदी संगठनों को पदों को भरने के लिए संघर्ष करना सामूहिक कार्रवाई की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित करता है। यह सर्वे देश के चार क्षेत्रों के 3,000 से अधिक नियोक्ताओं से मिले डाटा के विश्लेषण पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed