फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sitharaman holds 5th pre budget meeting with industry representatives in Delhi

Budget: वित्त मंत्री ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ की पांचवीं बजट पूर्व बैठक, हितधारकों ने दिए सुझाव

Mon, 30 Dec 2024 02:01 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 30 Dec 2024 02:01 PM IST
सार

Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को नई दिल्ली में उद्योग प्रतिनिधियों के साथ पांचवीं बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 की तैयारियों के हिस्से के रूप में आयोजित की गई। आइए इस बारे में और जानें।

विज्ञापन
Sitharaman holds 5th pre budget meeting with industry representatives in Delhi
बजट पूर्व परामर्श बैठक में मौजूद वित्त मंत्री व अन्य। - फोटो : x.com/ @AIRNewsHindi

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को नई दिल्ली में उद्योग प्रतिनिधियों के साथ पांचवीं बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 की तैयारियों के हिस्से के रूप में आयोजित की गई। इस बैठक में वित्त मंत्री ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए। इन सुझावों से सुनिश्चित किया जाएगा कि आगामी बजट प्रमुख आर्थिक प्राथमिकताओं और क्षेत्रीय चुनौतियों को संबोधित करे। वित्त मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि "केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 के संबंध में उद्योग प्रतिनिधियों के साथ पांचवें बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की"।

विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार, वित्त सचिव, निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव और आर्थिक मामलों के विभाग और उद्योग व आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के सचिवों सहित वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे। भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने बैठक के दौरान अर्थव्यवस्था पर अपने विचार रखे। बजट पूर्व परामर्श बैठक बजट को आकार देने से जुड़ा आवश्यक कदम है जो आर्थिक विकास को बढ़ावा देता है। इन बैठकों में मिले सुझावों से विविध हितधारकों की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


इससे पहले सीतारमण ने गुरुवार को केंद्रीय बजट 2025-26 की तैयारी में निर्यात, व्यापार और उद्योग क्षेत्रों के हितधारकों और विशेषज्ञों के साथ चौथी बजट पूर्व बैठक की थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब तक एमएसएमई, किसान संघों और अर्थशास्त्रियों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ कई बैठकें की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय विशेषज्ञों, उद्योग जगत के नेताओं, अर्थशास्त्रियों और राज्य के अधिकारियों के साथ बजट से पहले कई परामर्श बैठकें आयोजित करता है। अगले वित्तीय वर्ष के लिए वार्षिक बजट तैयार करने की औपचारिक कवायद शुरू हो चुकी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 1 फरवरी, 2025 को पेश करेंगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आठवां बजट होगा। इस बजट में सभी की निगाहें मोदी 3.0 के बाकी समय के लिए  सरकार के दूरगामी आर्थिक मार्गदर्शन पर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed