फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   silver prices rises by 400 rupees, gold remains stable

चांदी की कीमतों में 400 रुपये का उछाल, स्थिर भाव पर रहा सोना

Sat, 19 Oct 2019 05:10 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 19 Oct 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
silver prices rises by 400 rupees, gold remains stable
- फोटो : pexels.com

शनिवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती के चलते सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि चांदी के भाव में 400 रुपये का उछाल देखने को मिला। चांदी की कीमत 47 हजार रुपये के स्तर पर पहुंच गई। 

विज्ञापन

सोने की कीमतों में रही स्थिरता

सोने की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली सराफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 39670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा। सोना बिटुर भी 39,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर टिका रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 के भाव पर स्थिर रही।

विज्ञापन

चांदी वायदा में 147 रुपये की कमजोरी

चांदी वायदा 147 रुपये टूटकर 45,453 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपये और 930 रुपये प्रति सैकड़ा के भाव पर टिके रहे।चांदी हाजिर 400 रुपए की उछाल लेकर 47 हजार रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में यह रहा हाल

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताहांत पर सोना हाजिर बढ़त के साथ 1,490.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1,489.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में तेजी रही। चांदी हाजिर बढ़कर 17.51 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed