फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Shipping traffic in Hormuz Strait increased again After US-Iran Tensions Ease west asia crisis maritime trade

जहाजों की आवाजाही बढ़ी: रिपोर्ट में दावा- होर्मुज में ट्रैफिक US-ईरान जंग से पहले के स्तर पर, अब हालात कैसे?

Fri, 26 Jun 2026 02:23 PM IST
अमन तिवारी आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 26 Jun 2026 02:23 PM IST
सार

होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों का ट्रैफिक युद्ध के पहले के स्तर के 57 प्रतिशत पर पहुंच गया है। ओमान के पास नया सुरक्षित रास्ता बनने से सुधार हुआ है। अब 78 जहाज वहां से गुजर रहे हैं। इनमें तेल टैंकर और कार्गो जहाज शामिल हैं, जो हालात सामान्य होने का संकेत हैं।

विज्ञापन
Shipping traffic in Hormuz Strait increased again After US-Iran Tensions Ease west asia crisis maritime trade
होर्मुज जलडमरूमध्य - फोटो : FreePik

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त होने के बाद हॉर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही फिर से पटरी पर लौट रही है। शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जहाजों का ट्रैफिक अब युद्ध से पहले के स्तर के 57 प्रतिशत तक पहुंच गया है। जो कि 78 जहाजों के बराबर है। एसएंडपी ग्लोबल की रिपोर्ट में बताया गया है कि ओमान और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) ने ओमान के तट के पास एक नया सुरक्षित रास्ता (कॉरिडोर) घोषित किया है। इस फैसले के बाद से जहाजों की संख्या में काफी सुधार देखने को मिला है।
विज्ञापन


दिन भर में हुए कुल ट्रैफिक का 40 प्रतिशत हिस्सा यानी 33 जहाज इसी नए सुरक्षित रास्ते से गुजरे। इनमें से 25 जहाज बाहर की ओर जा रहे थे। खास बात यह है कि आठ जहाज अपनी पहचान छिपाकर यानी 'डार्क' स्थिति में चलते हुए पाए गए। वहीं, कुछ अन्य जहाज ईरान की समुद्री सीमा के करीब से होकर निकले। रिपोर्ट के अनुसार, लड़ाई शुरू होने के बाद खाड़ी के अंदर फंसे हुए जहाज अब बाहर निकल रहे हैं। साथ ही कुछ नए जहाज भी अंदर आ रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि नेविगेशन की आजादी फिर से बहाल हो रही है और हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Venezuela Photo: भारत में भूकंप पीड़ित वेनेजुएला के लिए प्रार्थना, सैंड आर्ट में संवेदनाएं और पीड़ितों का दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाजाही करने वाले जहाजों में 22 तेल और केमिकल टैंकर, 21 बल्क कैरियर, 12 कार्गो जहाज, सात कंटेनर जहाज, चार एलपीजी टैंकर और दो एलएनजी टैंकर शामिल थे। कुल ट्रैफिक में आने वाले जहाजों की संख्या 37 प्रतिशत रही, जिनमें से 41 प्रतिशत जहाज ईरान से जुड़े थे। 24 जून के आंकड़ों के मुताबिक, 10 कच्चे तेल के टैंकरों ने यहां से सफर किया। इनमें से पांच वीएलसीसी और तीन स्वेजमैक्स जहाज बाहर जा रहे थे, जबकि दो वीएलसीसी खाड़ी के अंदर आए। इसके अलावा 12 प्रोडक्ट टैंकर भी हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरे। इनमें से आधे जहाज अंदर आ रहे थे और आधे बाहर जा रहे थे। ईरान से जुड़ा केवल एक बिटुमेन टैंकर विराज भी इस दौरान देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed