फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share prices fell due to Israel Hamas war understand the market

Share Market: शेयर बाजार पर भी दिखा इस्राइल-हमास युद्ध का असर, गिरने लगी शेयरों की कीमत, समझिए पूरा गणित

Mon, 16 Oct 2023 04:52 AM IST
जलज मिश्रा अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 16 Oct 2023 04:52 AM IST
सार

पहले से ही चुनौतियों से गुजर रही वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं को अब फलस्तीन और इस्राइल के बीच एक नए युद्ध से और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यह युद्ध कितना लंबा चलेगा, यह स्पष्ट नहीं है। ऐसे चुनौतीपूर्ण माहौल में शेयर बाजार में निवेश का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-

विज्ञापन
Share prices fell due to Israel Hamas war understand the market
Share Market - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार में नई ऊंचाई बनाने के बाद एक बार फिर से थोड़ी गिरावट दिखी है। ऐसा इसलिए क्योंकि वैश्विक स्तर पर महंगाई, ऊंची ब्याज दरों और हालिया फलस्तीन और इस्राइल संकट ने विदेशी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


सितंबर में 14,767 करोड़ रुपये की निकासी करने के बाद इन निवेशकों ने अक्तूबर में 9,800 करोड़ रुपये की निकासी की है। अमेरिकी बॉन्ड पर 5 फीसदी से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। ऐसे में ये निवेशक एक सुरक्षित साधनों में निवेश कर रहे हैं। सितंबर तिमाही के कंपनियों के परिणाम और खुदरा महंगाई में आई भारी गिरावट ने भारतीय बाजार में सकारात्मक उम्मीदें जगाए रखी है। आईटी कंपनियों ने आगे भले ही राजस्व में मंदी का संकेत दिया है, पर उनके शेयरों पर इसका कोई खास असर नहीं दिखा है। इस माहौल में विश्लेषकों का मानना है कि निवेशकों को अच्छे शेयरों में खरीदारी करते रहना चाहिए। इस समय सस्ते भाव में शेयर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


चुनौतियों से उबरा है बाजार
शेयर बाजार हर चुनौतियों से पार पाने में सफल रहा है। हर बार यह चुनौतियों को पीछे छोड़कर जबरदस्त तेजी पर सवार रहा है। 2008 की आर्थिक मंदी हो, 2020 में कोरोना हो या फिर रूस-यूक्रेन युद्ध हों, हर माहौल में बाजार पर असर दिखा हो, लेकिन उसके बाद इसने बहुत ही तेजी से वापसी की है। इस दौरान जिन भी निवेशकों ने बाजार में पैसे लगाए हैं, उनको बहुत अच्छा फायदा हुआ है। हालांंकि, बाजार के अलावा ऐसे माहौल में अगर आपने इक्विटी म्यूचुअल फंड का भी रास्ता अपनाया है तो आपको बेहतर रिटर्न मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेट में पैसे लगा रहे हैं विदेशी निवेशक
विदेशी निवेशक भले ही इक्विटी बाजार से पैसे निकाल रहे हैं, पर वे भारत के डेट बाजार में निवेश कर रहे हैं। अक्तूबर में अब तक डेट बाजार में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। विदेशी निवेशकों ने इस साल अब तक इक्विटी में 1.1 लाख करोड़ रुपये और डेट में 33,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इन्होंने वित्तीय सेवाओं, ऊर्जा और आईटी के शेयरों को बेचा है जबकि कैपिटल गुड्स और ऑटोमोबाइल के शेयरों में लगातार खरीदारी की है।

नई ऊंचाई पर जा सकता है निफ्टी
अरविंदर सिंह नन्दा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मास्टर कैपिटल सर्विसेस का कहना है कि निफ्टी अगर 19900 से ऊपर बंद होने में कामयाब होता है तो हम एक नई ऊंचाई की उम्मीद कर सकते हैं। 19300 से नीचे जाने पर निफ्टी 19000-18800 की ओर जा सकता है। इस सप्ताह बाजार सीमित दायरे में कारोबार करेंगे। रिटेल निवेशक चुनिंदा शेयरों में सावधानीपूर्वक खरीदी कर सकते हैं। 

कंपनियों को बेहतर वित्तीय परिणाम की उम्मीद
विश्लेषकों का मानना है कि आगे कंपनियों के बेहतर नतीजे और अन्य आर्थिक मोर्चो के सकारात्मक होने से बाजार सीमित दायरे में रह सकता है। पिछले सप्ताह में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे इस्राइल-हमास संघर्ष प्रमुख कारणों में से एक है, क्योंकि युद्ध से मध्य पूर्व में तेल उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा, 19 अक्तूबर को अमेरिकी केंद्रीय बैंक के चेयरमैन जेरोम पॉवेल का भाषण महत्वपूर्ण होगा। वर्तमान माहौल में सुरक्षित मानी जाने वाली संपत्तियों पर विदेशी निवेशकों का फोकस हो सकता है।


इस हफ्ते इन प्रमुख कंपनियों के आएंगे नतीजे
इस हफ्ते सैकड़ों कंपनिया सितंबर तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी करेंगी। इनमें प्रमुख रूप से एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो, पेटीएम, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और एलएंडटी फाइनेंस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed