फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Weekly Roundup Sensex Nifty News and Updates Business News and Updates

Share Market: लगातार छह दिनों की गिरावट के बाद हरे निशान पर हफ्ते का समापन; बीयर्स हावी रहेंगे या बुल्स, समझें

Sat, 28 Oct 2023 05:12 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 28 Oct 2023 05:12 PM IST
सार

Share Market Updates: जेपी मॉर्गन ने भी भारत पर अपनी रेटिंग को ओवरवेट में अपग्रेड कर दिया है उसका मानना है हालिया गिरावट खरीदारी के लिए एक मौका है। दूसरी ओर, बाजार में गिरावट के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बिकवाली जारी रखी और 1,500 करोड़ रुपये की निकासी की।

विज्ञापन
Share Market Weekly Roundup Sensex Nifty News and Updates Business News and Updates
शेयर मार्केट अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारत के शेयर बाजारों में शुक्रवार को राहत भरी तेजी लौटी और छह दिन से जारी गिरावट थम गई क्योंकि कारोबारियों का मानना है कि बाजार में हालिया गिरावट में खरीदारी से भविष्य में पैसे बना सकेंगे। हालांकि विश्लेषक इस निष्कर्ष पर पहुंचने में संकोच कर रहे हैं कि भू-राजनीतिक तनाव और उच्च अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल को लेकर चिंताओं के कारण बाजार में फिलहाल तेजी आएगी। शुक्रवार को निफ्टी 190 अंकों यानी 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,047.25 जबकि सेंसेक्स 634.65 अंकों यानी 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63,782.80 के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन


आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के तकनीकी प्रमुख धर्मेश शाह ने कहा, ''पिछले छह कारोबारी सत्रों में ओवरसोल्ड श्रेणी में रहने के बाद तकनीकी खींचतान के कारण बाजार में सुधार आया है।" हालांकि उनके अनुसार यह कहना जल्दबाजी होगी बाजार में और गिरावट नहीं होगी। बाजार (निफ्टी) में फिलहाल आई तेजी 19,400 के स्तर तक जारी रह सकती है।

विज्ञापन

जेपी मॉर्गन ने बीते हफ्ते भारत की रेटिंग को अपग्रेड कर ओवरवेट किया

जेपी मॉर्गन ने भी भारत पर अपनी रेटिंग को ओवरवेट में अपग्रेड कर दिया है उसका मानना है हालिया गिरावट खरीदारी के लिए एक मौका है। आम चुनावों को देखते हुए बाजार का रुख सकारात्मक रहने के आसार हैं। बाजार में गिरावट के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बिकवाली जारी रखी और 1,500 करोड़ रुपये की निकासी की। एफपीआई बाजार से अक्तूबर महीने में 20356 करोड़ रुपये के शेयर डंप कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नुवामा प्रोफेशनल क्लाइंट्स ग्रुप के कार्यकारी उपाध्यक्ष (शोध) संदीप रैना के अनुसार शेयर बाजार में फिर से गिरावट आने से पहले कुछ दिनों की रिकवरी देखने को मिल सकती है। रैना ने कहा, "हालांकि यह घबराहट की स्थिति नहीं है, फिर भी हम अत्यअधिक उतार-चढ़ाव देख सकते हैं, यह स्थिति 3-4 महीनों में निफ्टी को 18,000 तक नीचे ला सकता है। लेकिन गिरावट की यह रफ्तार बहुत धीमी होगी।"

वॉल स्ट्रीट में कमजोरी के बावजूद एशियाई बाजारों में रही तेजी 

एशिया के अन्य बाजारों में वॉल स्ट्रीट में कमजोरी के बावजूद तेजी रही। चीन 0.99 प्रतिशत, हांगकांग 2.08 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया 0.16 प्रतिशत और ताइवान 0.38 प्रतिशत मजबूत हुए। एसएंडपी 500 शुक्रवार को 0.48% की गिरावट के साथ 11 दिनों में अपनी नौवीं गिरावट और पांच महीने में अपने सबसे निचले स्तर से नीचे आ गया।



डाउ जोंस 310 अंक या 0.95 प्रतिशत नीचे रहा जबकि नैस्डैक कम्पोजिट 0.31% ऊपर रहा। पैन-यूरोप इंडेक्स स्टोक्स 600 0.84% नीचे कारोबार करता दिखा। गुरुवार तक छह कारोबारी सत्रों में भारतीय शेयर बेंचमार्क लगभग 5% गिर गए थे क्योंकि बेंचमार्क यूएस 10-वर्षीय ट्रेजरी बिलों में 16 वर्षों में पहली बार 5% तक वृद्धि हुई थी और गाजा में संघर्ष ने जोखिम को और बढ़ा दिया था। निफ्टी गुरुवार को 28 जून के बाद पहली बार 19,000 के नीचे बंद हुआ। सप्ताह के दौरान,सेंसेक्स 2.47% और निफ्टी 2.53% नीचे आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed