{"_id":"68dca9928e27b36c9e03728c","slug":"share-market-updates-sensex-nifty-opening-bell-rbi-mpc-key-decisions-stocks-news-and-updates-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Bonus Market Updates: एमपीसी की ओर से रेपो रेट स्थिर रखने के बाद सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा; निफ्टी 24650 पार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
The Bonus Market Updates: एमपीसी की ओर से रेपो रेट स्थिर रखने के बाद सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा; निफ्टी 24650 पार
Wed, 01 Oct 2025 09:39 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 01 Oct 2025 09:39 AM IST
सार
बाजार में सुबह फार्मा सेक्टर के शेयरों में तेजी देखी गई है। माना जा रहा है कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति के फैसलों को लेकर बाजार में सकारात्मक रुख है।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से रेपो रेट को 5.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने का फैसला किया है। जहां सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में करीब 100 अंक की बढ़त हासिल कर 80,373.06 अंकों पर पहुंच गया तो वहीं निफ्टी भी 50 अंक ऊपर 24,662.40 पर पहुंच गया। शेयर बाजार में यह बढ़त एक अक्तूबर को सरकार की तरफ से किए गए नियमों में बदलाव के बाद देखी गई।
विज्ञापन
बाजार में सुबह फार्मा सेक्टर के शेयरों में तेजी देखी गई है। माना जा रहा है कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति के निर्णयों को लेकर बाजार में सकारात्मक रुख है।
विज्ञापन