{"_id":"67ee0264fd87bdfdf200597f","slug":"share-market-updates-impact-of-donald-trump-reciprocal-tariffs-on-india-sensex-nifty-alert-know-all-in-hindi-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Opening Bell: ट्रंप के जवाबी टैरिफ से सहमा शेयर बाजार; सेंसेक्स 800 अंक गिरा, निफ्टी भी फिसला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Share Market Opening Bell: ट्रंप के जवाबी टैरिफ से सहमा शेयर बाजार; सेंसेक्स 800 अंक गिरा, निफ्टी भी फिसला
Thu, 03 Apr 2025 09:10 AM IST
अभिषेक दीक्षित
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 03 Apr 2025 09:10 AM IST
सार
डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दुनिया भर के देशों पर टैरिफ लगाने के एलान के बाद एशियाई बाजारों में गिरावट देखी गई। टोक्यो निकेई 225 इंडेक्स में 3.4 प्रतिशत की गिरावट आई। दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी शुरुआत के तुरंत बाद ही 1.9 प्रतिशत लुढ़क गया। ऐसे ही ऑस्ट्रेलिया का एस एंड पी/एएसएक्स 1.8 प्रतिशत गिरकर 7,793 अंकों पर बंद हुआ। ट्रंप के एलान के बाद अमेरिका के शेयर बाजार में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
अमेरिकी शेयर बाजार की गिरावट।
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर जवाबी टैरिफ के एलान का असर गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार पर देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में ही शेयर बाजार नकारात्मक रुख के साथ खुला। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली। फिलहाल सेंसेक्स 805.58 अंक यानी 1.05 फीसदी गिरकर 75,811.86 अंक पर कारोबार करते दिखा। ऐसे निफ्टी 182.05 अंक यानी 0.78 फीसदी गिरकर 23,150.30 कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- 'टैरिफ से कोई झटका नहीं, इसका असर मिलाजुला', 26% जवाबी शुल्क के प्रभाव की समीक्षा कर रही सरकार
विज्ञापन
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
ऐसी रही बाजार की चाल
अमेरिका की ओर से करीब 60 देशों पर जवाबी टैरिफ की घोषणा के बाद एशियाई बाजारों से कमजोर रुझान और आईटी शेयरों की वजह से घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। सुबह के कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 378.60 अंक या 0.49 फीसदी गिरकर 76,238.84 पर आ गया था। सत्र के दौरान इसमें 809.89 अंकों या 1.05 फीसदी की गिरावट आई और यह 75,807.55 के इंट्राडे लो पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 80.60 अंकों या 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 23,251.75 अंक पर आ गया।
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स के शेयरों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, जोमैटो और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से पिछड़ते दिखाई दिए। सन फार्मास्यूटिकल्स, एनटीपीसी, टाइटन, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक और लार्सन एंड टूब्रो के शेयरों में हरियाली देखी गई। बीएसई मिडकैप गेज में 0.41 फीसदी की गिरावट आई और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.08 फीसदी की गिरावट आई।
बीते दिन का हाल
इससे पहले बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 1,538.88 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,808.83 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर एफआईआई को पीछे छोड़ दिया। बीते दिन 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 592.93 अंक उछलकर 76,617.44 अंक पर और एनएसई निफ्टी 166.65 अंक चढ़कर 23,332.35 अंक पर बंद हुआ था।
रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे गिरा
शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे गिरकर 85.78 डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.77 डॉलर पर खुला, फिर गिरकर 85.78 डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव से 26 पैसे कम है। बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.52 डॉलर पर बंद हुआ था।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन