Share Market Update: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 107 अंक चढ़ा, निफ्टी सपाट बंद
Share Market Update: बुधवार के कारोबार में मजबूती बैंक निफ्टी में दिखी और यह ऑलटाइम हाई पर कारोबार करता दिखा। बुधवार को सेंसेक्स 107.73 अंक यानी 0.17 अंकों की बढ़त के साथ 61,980.72 अंकों के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 6.25 अंकों यानी 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,409.65 अंकों पर बंद हुआ।
विस्तार
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बाजार में एक सीमित दायरे के भीतर कारोबार हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 107 अंक चढ़कर बंद हुआ जबकि निफ्टी सपाट तरीके से महज 6.25 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। बुधवार के कारोबार में मजबूती बैंक निफ्टी में दिखी और यह ऑलटाइम हाई पर कारोबार करता दिखा। बुधवार को सेंसेक्स 107.73 अंक यानी 0.17 अंकों की बढ़त के साथ 61,980.72 अंकों के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 6.25 अंकों यानी 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,409.65 अंकों पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 16 में बढ़त के साथ कारोबार हुआ है जबकि 14 शेयरों ने लाल निशान पर कारोबार किया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी के 50 शेयरों में 21 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। जबकि 29 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
बुधवार के दिन बैंक निफ्टी में मजबूती दिखी। पहली बार बैंक निफ्टी 42500 के ऊपर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 162.60 अंक यानी 0.38 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 42,535 रुपये के लेवल पर बंद हुआ है।
सेंसेक्स में बुधवार को कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, टीसीएस, पावरग्रिड, इंफोसिस, सन फार्मा, एलएंडटी, विप्रो, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स और एचसीएट टेक के शेयरो में तेजी दिखी। वहीं दूसरी ओर, एसबीआई, टेक महिंद्रा, मारुति, आईटीसी, एमएंडएम, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस के शेयरों में कमजोरी दिखी।
सोने-चांदी में तेजी
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सोने में एक बार फिर तेजी दिख रही है। बुधवार को सोने के दाम 53,094 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए। यह 24 कैरेट सोने की कीमत है। आंकड़ों पर गौर करें तो सोना अपने सात महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले 20 अप्रैल 2022 को सोना 52,752 रुपये पर था। जानकारों की मानें तो शादियों का सीजन और डॉलर की कमजोरी के चलते सोने के दाम में उछाल आया है। उधर, चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को इसकी कीमत 62 हजार 594 रुपये प्रति किलो रही।