फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell: Big fall in stock market, Sensex breaks 1000 points, Nifty also reached below 17600

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, मंदी की चिंता से 1093 अंक टूटा सेंसेक्स, 6.2 लाख करोड़ डूबे

Fri, 16 Sep 2022 06:41 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 16 Sep 2022 06:41 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज किया गया। आईटी और ऑटोमोबाइल शेयरों में बिकवाली के कारण शुक्रवार को सेंसेक्स 1093 अंक लुढ़ककर 58,841 गया। वहीं, निफ्टी भी 343 अंक फिसलकर 17,531 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell: Big fall in stock market, Sensex breaks 1000 points, Nifty also reached below 17600
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

कमजोर वैश्विक रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। सेंसक्स 1,093 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी में 347 अंक की गिरावट दर्ज की गई। दुनिया के कई केंद्रीय बैंकों की ओर से ब्याज दरों में वृद्धि के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। इससे सेंसेक्स 1,093.22 अंक या 1.82 फीसदी लुढ़ककर 58,840.79 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,246.84 अंक तक गिर गया था। 

विज्ञापन


निफ्टी 346.55 अंक यानी 1.94 फीसदी गिरावट के साथ 17,530.85 पर बंद हुआ। बाजार में गिरावट से सूचीबद्ध कंपनियों की संयुक्त पूंजी 6.18 लाख करोड़ घटकर 279.68 लाख करोड़ रुपये रह गई। सेंसेक्स की 30 में 29 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।  अल्ट्राटेक सीमेंट में सबसे अधिक 4.51 फीसदी की गिरावट हुई। सिर्फ इंडसइंड बैंक के शेयर ही लाभ में रहे। निफ्टी-50 में 48 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। एजेंसी
विज्ञापन


दुनियाभर के बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में एक फीसदी, जापान के निक्केई में 1.1 फीसदी, हांगकांग के हैंगसेंग में 0.5 फीसदी और शंघाई कंपोजिट में एक फीसदी गिरावट रही। अमेरिकी बाजार में एसएंडपी-500 1.1 फीसदी, डाउ जोंस 0.66 फीसदी और नैस्डैक 1.4% नुकसान में रहा।  यूरोप के ज्यादातर बाजार गिरावट में कारोबार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरावट के अन्य पांच प्रमुख कारण

  • आईटी, रियल्टी और वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हुई।
  • डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट से बाजार की धारणा प्रभावित हुई। 
  • स्थानीय स्तर पर आर्थिक आंकड़ों के बाद भी वैश्विक बाजारों में गिरावट का असर देखने को मिला।
  • ब्रेंट क्रूड 0.32 फीसदी वृद्धि के साथ 91.13 डॉलर प्रति बैरल पर पंहुचा गया।
  • विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 3,260.05 करोड़ के शेयर बेचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed