{"_id":"668e0afff6272d53830c98df","slug":"share-market-opening-bell-sensex-and-nifty-opens-lower-stock-market-rupee-vs-dollar-news-and-updates-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 207 अंक गिरा, निफ्टी 24,380 पर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 207 अंक गिरा, निफ्टी 24,380 पर
Wed, 10 Jul 2024 09:45 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 10 Jul 2024 09:45 AM IST
सार
रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.49 पर स्थिर रहा।
विज्ञापन
शेयर मार्केट ओपनिंग
- फोटो : i-stock
विस्तार
शेयर बाजार बुधवार सुबह गिरावट के साथ खुला। जहां सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 207.47 अंक गिरकर 80,144 अंक पर रहा, वहीं निफ्टी 49.6 अंक फिसलकर 24,383 अंक पर खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसई का सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 207.47 अंक गिरकर 80,144 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में 24,461 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, लेकिन शुरुआती सौदों के बाद 49.6 अंक गिरकर 24,383 अंक पर आ गया।
विज्ञापन
सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।मारुति, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी और भारती एयरटेल के शेयर फायदे में रहे।
विज्ञापन
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से 314.46 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे। दूसरी तरफ रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.49 पर स्थिर रहा।