{"_id":"642ba320f4d61d7607077f03","slug":"share-market-holiday-today-share-market-holiday-in-april-month-share-market-closed-today-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Holiday: शेयर बाजार में आज महावीर जयंती पर छुट्टी, जानें इस महीने किस-किस दिन बंद रहेगा कारोबार?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Share Market Holiday: शेयर बाजार में आज महावीर जयंती पर छुट्टी, जानें इस महीने किस-किस दिन बंद रहेगा कारोबार?
Fri, 14 Apr 2023 01:38 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:38 PM IST
सार
Share Market Holiday Today: इस हफ्ते शेयर बाजार में दो दिन छुट्टी रहेगी। आज यानी मंगलवार (4 अप्रैल 2023) के अलावे शुक्रवार (7 अप्रैल 2023) के दिन बाजार में गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी। ऐसे में अब इस हफ्ते बुधवार और गुरुवार को ही ट्रेडिंग होगी।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
विस्तार
शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार (4 अप्रैल 2023) को महावीर जयंती की छुट्टी रहेगी। इस मौके पर आज शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा। इस हफ्ते शेयर बाजार में दो दिन छुट्टी रहेगी। शुक्रवार (7 अप्रैल 2023) के दिन बाजार में गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी। ऐसे में अब इस हफ्ते बुधवार और गुरुवार को ही ट्रेडिंग होगी। इसके अलावे अगले हफ्ते शुक्रवार (14 अप्रैल 2023) को बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
विज्ञापन
जानें साल 2023 में और किस-किस दिन शेयर बाजार बंद रहेगा
- ईद उल फितर (रमजान ईद), 21 अप्रैल, 2023 शुक्रवार
- महाराष्ट्र दिवस, 01 मई, 2023 सोमवार
- ईद उल अजहा (बकरीद) 28 जून, 2023 बुधवार
- स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2023 मंगलवार
- गणेश चतुर्थी 19 सितंबर, 2023 मंगलवार
- महात्मा गांधी जयंती 02 अक्तूबर, 2023 सोमवार
- दशहरा 24 अक्तूबर, 2023 मंगलवार
- दिवाली वलि प्रतिपदा 14 नवंबर, 2023 मंगलवार
- गुरुनानक जयंती 27 नवंबर, 2023 सोमवार
- क्रिसमस 25 दिसंबर, 2023 सोमवार