फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Closing: Sensex Nifty Gold Silver Price Dollar Rupee Latest News Update

Share Market Closing: शेयर बाजार में एक बार फिर बिकवाली का जोर, सेसेंक्स-निफ्टी धड़ाम; जानें सबकुछ

Tue, 19 Mar 2024 04:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 19 Mar 2024 04:45 PM IST
विज्ञापन
Share Market Closing: Sensex Nifty Gold Silver Price Dollar Rupee Latest News Update
शेयर बाजार में गिरावट - फोटो : amarujala.com

चालू हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में एक बार फिर बिकवाली करने वालों का जोर दिखा। मंगलवार को सेंसेक्स 736.37 अंक टूटकर 72,012.05 अंक पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 238.25 अंक के नुकसान से 21,817.45 अंक पर पहुंचा।

विज्ञापन


दरअसल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली रही। अन्य एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी गई। इसके अलावा विदेशी कोषों की निकासी के बीच मंगलवार को शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी एक-एक फीसदी तक टूट गए। जापान के केंद्रीय बैंक के 17 साल में पहली बार ब्याज दरों को बढ़ाने के फैसले से भी बाजार पर दबाव बना।
विज्ञापन


ऐसी रही बाजार की चाल
बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 736.37 अंक यानी 1.01 प्रतिशत गिरकर 72,012.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 815.07 अंक फिसलकर 71,933.35 अंक तक आ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 238.25 अंक यानी 1.08 प्रतिशत गिरकर 21,817.45 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में 41 शेयर नुकसान में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसको नुकसान, किसे फायदा?
सेंसेक्स के शेयरों में टीसीएस में चार फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, विप्रो, नेस्ले, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, पावर ग्रिड, आईटीसी, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी गिरावट देखी गई। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन और भारती एयरटेल के शेयर लाभ में बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed