फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Seven states raised Rs 13300 crore from auction of government securities; Madhya Pradesh benefited the most

RBI: सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी से सात राज्यों ने जुटाए 13300 करोड़ रुपये; मध्य प्रदेश को सबसे अधिक लाभ

Wed, 09 Jul 2025 12:34 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 09 Jul 2025 12:34 PM IST
सार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सात प्रमुख भारतीय राज्यों ने राज्य सरकार प्रतिभूतियों (एसजीएस) की नीलामी के नवीनतम दौर में कुल 13,300 करोड़ रुपये जुटाए।

विज्ञापन
Seven states raised Rs 13300 crore from auction of government securities; Madhya Pradesh benefited the most
आरबीआई (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

राज्य सरकार की प्रतिभूतियों (एसजीएस) की ताजा नीलामी में देश के सात राज्यों ने कुल 13,300 करोड़ रुपये जुटाए। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार सभी राज्यों ने अपनी अधिसूचित पूरी राशि स्वीकार कर ली। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: FSSAI Warning: ई-कॉमर्स साइटों को खाद्य नियामक की चेतावनी, नियम तोड़ने पर कार्रवाई; पोर्टल पर देना होगा विवरण

विज्ञापन

मध्य प्रदेश ने जुटाए 4,800 करोड़ रुपये

मध्य प्रदेश सबसे आगे, इसने दो प्रतिभूतियों के जरिए ₹4,800 करोड़ जुटाए। राज्य ने 16 साल की अवधि पर 7.14% और 18 साल की अवधि पर 7.15% का उच्चतम यील्ड ऑफर किया, जो इस दौर में सबसे ज्यादा था। इसके बाद महाराष्ट्र ने ₹4,000 करोड़ जुटाए, जो दूसरे स्थान पर रहा। राज्य ने 20 और 21 साल की अवधि वाली दो प्रतिभूतियां जारी कीं। इन पर 7.14% यील्ड मिल रहा है। बिहार ने इस नीलामी दौर में सबसे कम प्रतिफल पर 2,000 करोड़ रुपये जुटाए। राज्य ने 6.88 प्रतिशत की दर से 10 साल की प्रतिभूति की पेशकश की, जो ब्याज लागत के लिहाज से सबसे किफायती सौदा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तेलंगाना ने सबसे लंबी अवधि की प्रतिभूति जारी की 

अन्य प्रतिभागियों में हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मिजोरम और तेलंगाना भी शामिल रहे। हरियाणा ने 16 साल की अवधि की प्रतिभूति पर 7.12% यील्ड के साथ ₹1,000 करोड़ जुटाए।जम्मू-कश्मीर और मिजोरम दोनों ने 15 साल की प्रतिभूतियों पर 7.14% यील्ड के साथ क्रमश: ₹400 करोड़ और ₹100 करोड़ रुपये जुटाए। तेलंगाना ने सबसे लंबी अवधि 30 साल की प्रतिभूति जारी की और  7.13% यील्ड पर 1,000 करोड़ रुपये जुटाए।

पूंजीगत खर्च और राजकोषीय जरूरतों को पूरा करने में मिली मदद 

यह यील्ड-आधारित नीलामी आरबीआई के नियमित कर्ज कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई। इससे राज्यों को पूंजीगत खर्च और राजकोषीय जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली।आंकड़ों से पता चला कि विभिन्न अवधियों में निवेशकों की मांग मजबूत रही और सभी राज्यों ने बिना किसी अंडर-सब्सक्रिप्शन के अपने इच्छित राशि को जुटाने में सफल रहे। राज्यों के लिए यह नीलामियां बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं के वित्तपोषण का एक प्रमुख तरिका है। जिससे वे केंद्रीय बैंक की व्यापक आर्थिक ढांचे के तहत राजकोषीय अनुशासन बनाए रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed