{"_id":"5fc8aa66a04af65c0a1eb4bc","slug":"service-activity-expands-for-straight-second-month-employment-increases-for-first-time-in-nine-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी गतिविधियों में लगातार दूसरे महीने तेजी, नौ महीनों में पहली बार बढ़ा रोजगार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कारोबारी गतिविधियों में लगातार दूसरे महीने तेजी, नौ महीनों में पहली बार बढ़ा रोजगार
Thu, 03 Dec 2020 02:35 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 03 Dec 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
सेवा क्षेत्र
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेवा क्षेत्र में नवंबर में लगातार दूसरे महीने तेजी हुई। इस दौरान नए ऑर्डर मिलने से कारोबारी गतिविधियों में इजाफा हुआ तथा नौ महीनों में पहली बार रोजगार बढ़ा। मासिक सर्वेक्षण 'भारत सेवा व्यवसाय गतिविधि सूचकांक' नवंबर में लगातार दूसरे महीने 50 अंक के महत्वपूर्ण स्तर से ऊपर रहा, जो कारोबार में बढ़ोतरी को दर्शाता है।
विज्ञापन
लॉकडाउन में राहत के बाद मांग में तेजी
हालांकि, यह अक्तूबर के 54.1 से घटकर नवंबर में 53.7 रहा, लेकिन ताजा आंकड़े दर्शाते हैं कि कारोबार में सुधार हो रहा है और कोविड-19 के चलते लगाए गए लॉकडाउन में राहत के बाद मांग तेजी से बढ़ी है। आईएचएस मार्किट के अर्थशास्त्र की संयुक्त निदेशक पॉलीन्ना डी लीमा ने कहा कि भारतीय सेवा क्षेत्र में मार्च से सितंबर तक कोरोना वायरस के चलते गिरावट के बाद सुधार का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
कंपनियों ने अतिरिक्त श्रमिकों को काम पर रखा
सर्वेक्षण के मुताबिक सेवा क्षेत्र की कंपनियों ने नवंबर में अतिरिक्त श्रमिकों को काम पर रखा, जो पिछले आठ महीनों के बाद पहली बार देखने को मिला। सर्वेक्षण के मुताबिक कीमतों के मोर्चे पर कच्चे माल की लागत बढ़ने के चलते महंगाई में तेजी हुई।
विज्ञापन