{"_id":"6115eff98ebc3e7abe3624a8","slug":"sensex-today-stock-market-latest-update-august-13-bse-nifty-sensex-news-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Today: पहली बार सेंसेक्स 55 हजार के पार, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Share Market Today: पहली बार सेंसेक्स 55 हजार के पार, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर
Fri, 13 Aug 2021 11:22 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:22 AM IST
सार
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बाजार मजबूती के साथ खुला। शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई के साथ खुला। पहली बार सेंसेक्स 55 हजार के पार पहुंचा है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 55103.44 पर पहुंचा। वहीं निफ्टी 16,387.50 के रिकॉर्ड स्तर के साथ शुरू हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार
- फोटो : iStock
विस्तार
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। बाजार शुरू होते ही 55,000 के पार पहुंच गया है। सुबह 9: 29 बजे बीएसई का सूचकांक 55,077.59 अंकों पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी उछाल देखने को मिला। सुबह 9.35 बजे निफ्टी 72.30 अंक चढ़कर 16,439.10 अंकों पर कारोबार कर रहा था। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक चढ़ा। एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाभ में थे। वहीं, दूसरी ओर टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज, सन फार्मा, पावर ग्रिड और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।
विज्ञापन
वैश्विक स्तर पर बढ़त के साथ निवेशकों की आईटी ,बैंकिंग, ऑटो और बिजली शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। बाजार के जानकारों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में 19 प्रतिशत की तेजी से भी बाजार धारणा को बल मिला है। बैंकिंग, फाइनांस, ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में तेजी आई है।
विज्ञापन
इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स ने 54,874.10 और निफ्टी ने 16,375.50 का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। सेंसेक्स 318 अंक चढ़कर 54,843.98 पर और निफ्टी 82 अंक चढ़कर 16,364.40 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 21 शेयर तेजी के साथ और 9 शेयर लाल निशान पर बंद हुए थे, जिसमें पावर ग्रिड के शेयर 6 फीसदी की तेजी और टेक महिंद्रा के शेयर 4.66 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए थे।
विज्ञापन