फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: रिलायंस-एचडीएफसी बैंक में बिकवाली; ऊपरी स्तरों से 600 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी 25100 से नीचे

Tue, 15 Oct 2024 10:19 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 15 Oct 2024 10:19 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त हासिल करने के बाद घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली हावी होती दिखी। इस दौरान दिन के ऊपरी स्तरों से बेंचमार्क सूचकांकों ने गोता लगा दिया। रिलायंस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बिकवाली के कारण ऊपरी स्तरों से सेंसेक्स 600 अंकों तक नीचे फिसल गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी कमजोर होकर 25100 के नीचे आ गया। 

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शुरुआती कारोबार में बढ़त हासिल करने के बाद घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। दिन के ऊपरी स्तरों से बेंचमार्क सूचकांकों ने गोता लगा दिया है। रिलायंस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बिकवाली के कारण ऊपरी स्तरों से सेंसेक्स 600 अंकों तक नीचे फिसल गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी कमजोर 25100 के नीचे आ गया। 

विज्ञापन


इससे पहले, बाजार में मंगलवार को भी बढ़त का सिलसिला जारी रहा। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 327.39 अंक चढ़कर 82,300.44 पर पहुंच गया; दूसरी ओर, निफ्टी 84.1 अंकों की मजबूती के साथ 25,212.05 पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले सेंसेक्स में 82,101.86 और निफ्टी में 25,186.30 के स्तर पर ओपनिंग हुई।

विज्ञापन

ऑटो-मेटल को छोड़कर सभी सेक्टर हरे निशान पर

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर ऑटो और मेटल को छोड़कर सभी सेक्टोरल स्टॉक हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। कारोबार के शुरुआती घंटे में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर ओएनजीसी, टाटा स्टील, हिंडाल्को, एमएंडएम और जेएसडब्ल्यू के शेयरों में नुकसान दिखा। इससे पहले सोमवार को घरेलू बाजार में सकारात्मक रुझान के साथ कारोबार होता दिखा था और सेंसेक्स-निफ्टी दिन के उच्चतम स्तर पर बंद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुंडई का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए खुला

मंगलवार को कार बनाने वाली कंपनी हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ निवेशकों के लिए खुला। आईपीओ के लिए निर्गम मूल्य 1865 रुपये से 1960 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा, निवेशक रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी प्रमुख कंपनियों के तिमाही परिणामों पर भी निवेशक प्रतिक्रिया देंगे। कंपनी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही की तुलना में दूसरी तिमाही में 9.4 प्रतिशत बढ़ा है।

वैश्विक बाजार में दिखा मिला-जुला रुख

इस बीच, मंगलवार को एशियाई बाजार में मिले-जुले ढंग से कारोबार होता दिखा। शंघाई कंपोजिट खबर लिखे जाने तक 27 अंक से अधिक नीचे था। हालांकि, जापान के निक्केई 225 में 1.5 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर, अमेरिकी बाजार आईटी शेयरों में मजबूती की बदौलत 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। एनवीडिया के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई, जिसका फायदा अमेरिकी बाजारों को मिला। एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी अन्य प्रमुख आईटी कंपनियों में भी करीब 2 प्रतिशत की तेजी आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed