फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: सेंसेक्स 750 अंकों की उछाल के साथ पहली बार 81000 के पार, निफ्टी भी 24800 से आगे निकला

Thu, 18 Jul 2024 03:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 18 Jul 2024 03:04 PM IST
सार

Sensex Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार का प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान शुरुआती कमजोरी से ऊबरकर 750 अंकों तक चढ़ा और पहली बार 81000 का स्तर पार कर गया। इस दौरान निफ्टी भी 24800 के ऊपर कारोबार करता दिखा। इससे पहले सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर सेंसेक्स 176 अंक या 0.22% फिसलकर 80,540 के स्तर पर कारोबार करता दिखा था।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार का प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान शुरुआती कमजोरी से ऊबरकर 750 अंकों तक चढ़ा और पहली बार 81000 का स्तर पार कर गया। इस दौरान निफ्टी भी 24800 के ऊपर कारोबार करता दिखा। गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स अपने नए ऑल टाइम हाई 81485.9 पर पहुंचा। दूसरी ओर, निफ्टी 24,829.35 के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा।

विज्ञापन


इससे पहले शुरुआती सत्र में वैश्विक बाजारों में सुस्ती के बाद घरेलू शेयर बाजार भी गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। इस दौरान बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दिखी। सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर सेंसेक्स 176 अंक या 0.22% फिसलकर 80,540 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 37 अंक या 0.15% टूटकर 24,576 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन


सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। वहीं एक्सिस बैंक, इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। 30 जून को समाप्त तिमाही के परिणामों में कमजोर प्रदर्शन के बाद एशियन पेंट्स के शेयरों में 3% की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एलटीआई माइंडट्री के शेयर पहली तिमाही के मजबूत आंकड़ों के बाद 3.3% तक मजबूत हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टरवार देखें तो निफ्टी मीडिया जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, हाथवे और नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में कमजोरी के कारण 2.6% तक टूट गया। निफ्टी बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयरों में भी गिरावट दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed