फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचे

Thu, 23 May 2024 09:55 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 23 May 2024 09:55 AM IST
सार

Share Market Update: गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान एनएसई निफ्टी अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचते हुए 22900 का स्तर पार कर गया। दूसरी ओर, सेंसेक्स भी पहली बार 75,405.15 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान शेयर बाजार में शुरुआती सुस्ती बावजूद जबरदस्त उछाल आया। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। जहां सेंसेक्स 75,405.15 के नए हाई पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी पहली बार 22940.30 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


कारोबारी सत्र के दौरान एनएसई निफ्टी अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचते हुए पहली बार 22900 का स्तर पार कर गया। दूसरी ओर, सेंसेक्स भी मजबूत उछाल के साथ एक बार फिर 75000 का स्तर पार कर गया। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बेंचमार्क इंडेक्स में लगभग 1.50% की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन

बाजार की उछाल पर जानकार क्या कह रहे?

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज की सोनी पटनायक के अनुसार 21800 के स्तर से बाजार में 1000 अंकों की रैली दिखी। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि बिकवाली करने वाले सिस्टम से बाहर हो गए हैं और एफआईआई लॉन्ग में पोजिशन ले रहे हैं। शॉर्ट रेशियो 26% लॉन्ग कारण उछला है। निफ्टी फ्यूचर्स में आज अब तक इंट्राडे आधार पर 2.5% ताजा लॉन्ग दिखा है। निफ्टी महत्वपूर्ण प्रतिरोध को पार करने में कामयाब रहा। आज यह साप्ताहिक समाप्ति के बाद 22800 का स्तर और मौजूदा स्तर से महीने के अंत तक 23000 अंक की ओर बढ़ सकता है। दूसरी ओर, बैंकनिफ्टी का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरबीआई के सरकार को बंपर लाभांश देने के फैसले का बाजार पर दिखा असर

आज जब शेयर बाजार कारोबार के लिए खुला तो निवेशकों के पास दो केंद्रीय बैंक गवर्नरों की गतिविधियों पर नजर टिकाने के विकल्प थे। एक एक दुनिया के सबसे शक्तिशाली जेरोम पॉवेल जो अमेरिकी फेडरल रिजर्व चलाते हैं, और दूसरे भारत के केंद्रीय बैंक आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास। बुधवार को जारी फेड मिनट्स में मुद्रास्फीति पर प्रगति की कमी पर फेड अधिकारियों की चिंताओं को नजरअंदाज करते हुए  निवेशकों ने सरकार के लिए भारत के केंद्रीय बैंक द्वारा घोषित 2.1 लाख करोड़ रुपये के बंपर लाभांश पर ध्यान देने का विकल्प चुना। नतीजतन, सेंसेक्स 1,100 अंकों से अधिक उछलकर 75,400 के ऊपर एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 1% से अधिक बढ़कर 22,900-स्तर के  नए सर्वकालिक रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।


इससे पहले घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को सपाट शुरुआत हुई। हालांकि शुरुआती सुस्ती के बाद बाजार ने छलांग मारी और सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर सेंसेक्स 251.72 (0.33%) अंकों की बढ़त के साथ 74,472.78 पर जबकि निफ्टी 79.00 (0.35%) अंक चढ़कर 22,676.80 पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले फेडरल रिजर्व की मिनट्स में महंगाई पर चिंता जाहिर करने की सूचना सार्वजनिक होने के बाद बाजार में सपाट कारोबार होता दिखा था।

सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, इंडियन बैंक, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल बढ़त के साथ खुले। दूसरी ओर, पावर ग्रिड, सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट दिखी। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की अनिश्चितता के बीच निफ्टी आईटी इंडेक्स के शेयर 0.23% तक मजबूत हुई। इसमें कोफोर्ज, एलटीटीएस और परसिसटेंट सिस्टम्स के शेयरों का योगदान रहा।


एकल शेयरों में जुबलिएंट फूड वर्क्स के शेयर शुरुआती कारोबार में 5% तक उछले। डोमिनोज की भारत में फ्रेंचाइजी कंपनी के मुनाफे में चौथी तिमाही के दौरान वृद्धि दिखी। उसके बाद यह उछाल आया। सेक्टरवार देखें तो निफ्टी बैंक, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी गैस व ऑयल के शेयर बढ़त के साथ खुले। दूसरी ओर निफ्टी ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया, मेटल और फार्मा सेक्टर के शेयरों में नरमी दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed