फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: शुरुआती सुस्ती के बाद बाजार में हरियाली लौटी; सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े, पेटीएम में फिर लोअर सर्किट

Mon, 05 Feb 2024 10:47 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 05 Feb 2024 10:47 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सोमवार की सुबह 9 बजकर 51 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 218.89 (0.30%) अंकों की बढ़त के साथ 72,304.52 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 85.80 (0.39%) अंक मजबूत होकर 21,939.60 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
Share Market Updates - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में सपाट ढंग से कारोबार करते दिखे। बाजार में बैकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली से गिरावट आई। हालांकि शुरुआती सुस्ती के बाद बाजार में हरियाली लौटी।

विज्ञापन

शुरुआती सुस्ती के बाद बाजार में हरियाली लौटी

सोमवार की सुबह 9 बजकर 51 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 218.89 (0.30%) अंकों की बढ़त के साथ 72,304.52 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 85.80 (0.39%) अंक मजबूत होकर 21,939.60 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन

तीन दिनों में 42% तक टूटे पेटीएम के शेयर, निवेशकों को 20,500 करोड़ का नुकसान

शुरुआती कारोबार के दौरान पेटीएम के शेयरों में 10% की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के शेयरों में पिछले तीन दिनों में 42% तक की गिरावट आ चुकी है। इससे निवेशकों को 20,500 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। दो दिनों तक लगातार 20% की गिरावट होने के बाद एक्सचेंज ने कंपनी के शेयरों में गिरावट के लिए 10% का लोअर सर्किट तय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले चार पैसे फिसला रुपया

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफा के बाद रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 4 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 83.02 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि फॉरेक्स कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजार की मजबूती और विदेशी पूंजी के आगमन से भारतीय मुद्रा को सपोर्ट मिल रहा है।

चीनी का उत्पादन करने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में चीनी उत्पादन करने वाली कंपनियों के शेयरों में मजबूती दिख रही है। इन कंपनियों के शेयरों में एक से लेकर आठ प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई है। इनमें केएम शुगर मिल्स लिमिटेड (7.42 फीसदी), विश्वराज शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड (5.27 फीसदी), कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (4.79 फीसदी), त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (4.46 फीसदी), उगर शुगर वर्क्स लिमिटेड (3.23 फीसदी), सिंभावली शुगर्स लिमिटेड (3.07 फीसदी), पोन्नी शुगर्स (इरोड) लिमिटेड (2.33 फीसदी), बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड (2.25 फीसदी), शक्ति शुगर्स लिमिटेड (1.34 फीसदी) और डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (1.32 फीसदी) बढ़त के साथ टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed