फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: फिर नई ऊंचाइयों पर बाजार; सेंसेक्स पहली बार 73 हजार के पार, निफ्टी भी नए शिखर पर

Mon, 15 Jan 2024 01:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 15 Jan 2024 01:43 PM IST
सार

Sensex Opening Bell: पहली बार सेंसेक्स 73000 और निफ्टी 22000 के पार पहुंच गया है। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी IT सेक्टर के शेयरों में दिख रही है। विप्रो के शेयरों में में 10% का अपर सर्किट लगा है।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स-निफ्टी ऑल टाइम हाई - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को फिर नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। सेंसेक्स और निफ्टी में ऑल टाइम हाई पर कारोबार होता दिखा। पहली बार सेंसेक्स 73000 और निफ्टी 22000 के पार पहुंच गया है। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी आईटी सेक्टर के शेयरों में दिख रही है। विप्रो के शेयरों में में 10% का अपर सर्किट लगा है। HCL Tech और टेक महिंद्रा के शेयरों में भी चार-चार प्रतिशत का उछाल आया है। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 847 अंकों की बढ़त के साथ 72,568 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स औेर टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स के शेयरों में 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ विप्रो के शेयर टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और इंफोसिस के शेयरों में दो से पांच फीसदी की मजबूती दिखी। दूसरी ओर सिर्फ बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, नेस्ले और बजाज फिनसर्व के शेयर गिरावट के साथ खुले।

आईटी सेक्टर के शेयरों में दिखी खरीदारी

निफ्टी आईटी में तीन प्रतिशत का उछाल आया। वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी नियल्टी क्रमशः 1.7 प्रतिशत और एक प्रतिशत मजबूत हुआ। व्यापक बाजार की बात करें तो निफ्टी मिडकैप100 0.57% मजबूत हुआ जबकि निफ्टी स्मॉलकैप100 0.72% उछला।

बीएचईएल के शेयरों में 4.5% का उछाल

एकल शेयरों की बात करें तो एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर दिसंबर तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद 2.6% की बढ़त के साथ खुले। कंपनी का शुद्ध मुनाफा दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 17% बढ़कर 691 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ओडिशा में एनएलसी इंडिया की ओर से 15000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने के बाद बीएचईएल के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 4.5% का इजाफा हुआ है।

एशियाई बाजारों दिखी मजबूती

सुस्त शुरुआत के बाद एशियाई बाजार मंगलवार को मजबूती दिखी। जापान का निक्केई 1.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते इसमें 6.6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.36% मजबूत हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हेंग सेंग 0.11% मजबूत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed