फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell indian market open on green mark, Sensex up 80 points, Nifty crosses 17850

Sensex Opening Bell: भारतीय बाजार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 60,000 के पार, निफ्टी 17,900 के करीब

Wed, 17 Aug 2022 10:07 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 17 Aug 2022 10:07 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स पांच अप्रैल के बाद पहली बार 60,000 के स्तर को पार कर गया है। वहीं, निफ्टी 17850 का स्तर पार कर 17,887.25 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell indian market open on green mark, Sensex up 80 points, Nifty crosses 17850
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय बाजार हरे निशान पर खुले। इस दौरान सेंसेक्स 80 अंक ऊपर 59,921.05 ट्रेड कर रहा है। जबकि निफ्टी 17850 का स्तर पार कर 17,856.30 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। पांच अप्रैल के बाद पहली बार सेंसेक्स 60,000 के आंकड़े पार करने में सफल रहा है।  बुधवार के कारोबारी सेशन में बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा सेक्टर्स में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला है।

विज्ञापन

इससे पहले अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला बरकरार रहा। मंगलवार को अमेरिका के शेयर बाजार पिछले चार महीने के उच्चतम स्तर को छू चुके हैं। डाओ जोंस 239 अंक चढ़कर 34,152 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, इस दौरान NASDAQ 25.50 अंक फिसलकर बंद हुआ। एशियाई बाजारों की बात करें तो SGX Nifty हल्की बढ़त के साथ 17870 अंकों के ऊपर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को जुलाई के रिटेल बिक्री के आंकड़ों पर बाजार की नजर बनी रहेगी। आज फेड की बैठक के मिनट्स भी जारी किए जाएंगे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बात करें तो मंगलवार को उन्होंने 1377 करोड़ रुपये की खरीदारी की जबकि घरेलु संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 136 करोड़ रुपये की बिकवाली की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बुधवार को डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया हल्की मजबूती हासिल करते हुए 79.31 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed