फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Openig Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत; सेसेक्स 100 अंक फिसला, निफ्टी 25400 के नीचे

Wed, 18 Sep 2024 09:35 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 18 Sep 2024 09:35 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स और सन फार्मा सबसे ज्यादा पिछड़ गईं। बजाज फाइनेंस, आईटीसी, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक लाभ में रहे।

विज्ञापन
Sensex Openig Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

अमेरिकी फेड के ब्याज दरों पर बहुप्रतीक्षित फैसले से पहले बुधवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांकों में गिरावट आई। इस दौरान आईटी सेक्टर के शेयरों में कमजोरी दिखी

विज्ञापन


शुरुआती कारेबार में तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 130.24 अंक गिरकर 82,949.42 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 37.75 अंक गिरकर 25,380.80 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स और सन फार्मा सबसे ज्यादा पिछड़ गईं। बजाज फाइनेंस, आईटीसी, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक लाभ में रहे।
विज्ञापन


एशियाई बाजारों में, टोक्यो में तेजी रही, जबकि शंघाई में गिरावट रही। मंगलवार को अमेरिकी बाजार मिलेजुले रुख पर बंद हुए।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "आज रात आने वाले फेड के फैसले पर दुनिया भर के बाजार की नजर टिकी हुई है। शायद फेड की कार्रवाई से अधिक महत्वपूर्ण फेड की टिप्पणी और संदेश होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को खरीदार बन गए और उन्होंने 482.69 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत घटकर 73.36 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।


मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी रिकॉर्ड तेजी जारी रखते हुए बीएसई का सूचकांक 90.88 अंक या 0.11 प्रतिशत चढ़कर 83,079.66 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 34.80 अंक या 0.14 प्रतिशत चढ़कर 25,418.55 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed