फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   sensex down by 714 points on exit polls result, nifty down by 205 points on monday 10 december

714 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, 10500 के नीचे आया निफ्टी, एग्जिट पोल बने बड़ी वजह

Mon, 10 Dec 2018 03:55 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Dec 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
sensex down by 714 points on exit polls result, nifty down by 205 points on monday 10 december

पांच राज्यों के चुनावी नतीजे घोषित होने के एक दिन पहले शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स जहां 714 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 10500 के नीचे आ गया। इसके अलावा रुपये में भी कमजोरी देखने को मिली। 

विज्ञापन


भाजपा का प्रदर्शन खराब होने का अनुमान

एग्जिट पोल में पांच में से तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के खराब प्रदर्शन होने की आशंका है। वहीं आज रुपये में भी एक फिर से बड़ी कमजोरी देखने को मिली।  
विज्ञापन


सेंसेक्स 713.53 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 34959.72 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 205.25 अंक कमजोर होकर 10488.25 पर आ गया। आज बैंक निफ्टी की भी हालत पस्त रही जहां करीब 500 अंकों की गिरावट आई है। बीएसई के सभी सेक्टर इंडेक्स भी आज लाल निशान में ही बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटक महिंद्रा का शेयर 6 फीसदी टूटा

अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडियाबुल्स हाउसिंग और बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं, आईओसी, बीपीसीएल, एचपीसीएल और मारुति में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। कोटक महिंद्रा के शेयर पर प्रेशर खासा बढ़ गया है।


दरअसल शेयरहोल्डिंग के मुद्दे पर राहत पाने के लिए प्रमोटर ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। प्राइवेट लेंडर ने बीएसई में दी फाइलिंग में कहा, 'उसके पास इसके अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा है।' इस खबर के बाद दोपहर में कोटक महिंद्रा का शेयर लगभग 6 फीसदी टूट गया। हालांकि सेशन के अंत में शेयर 6.56 फीसदी टूटकर 1198 पर क्लोज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed